
इंस्टाग्राम पर अश्लील रील देखकर एक महिला ने साइबर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिस समय इंस्टाग्राम पर यह रील आई, उनका बच्चा मोबाइल देख रहा था। तत्काल बच्चे से मोबाइल लेकर बंद कर दिया और थाने पहुंच गईं।

आगरा में कारोबारी का अपहरण और लूट का मामला पलट गया है। पुलिस ने 24 घंटे में इसका खुलासा कर दिया है। पूरा मामला समलैंगिग संबंध और ब्लैकमेलिंग का निकला है।

आगरा में बहन के प्रेमी की हत्या की जगह उसके ममेरे भाई को मार डाला गया है। यह गफलत जैकेट और मफलर ने करा दी। सही कहें तो जैकेट और मफलर ने प्रेमी की जान बचा ली। हत्या को एक्सीडेंट का रूप भी दे दिया गया था लेकिन मामला खुल गया।

यूपी के आगरा में नेशनल हाइवे पर एक एनआरआई महिला के साथ हैरान करने वाली घटना हुई है। आगरा से दिल्ली फ्लाइट पकड़ने जा रही महिला की कार का शीशा बगल में आए बाइक सवारों ने खटखटाया और गाड़ी पंक्चर होने की बात कही। गाड़ी रुकी तो अचंभित कर दिया।

यूपी के आगरा में जमानत पर छूटे दोस्त की रिहाई का जश्न मनाने के चक्कर में दस फ्रेंड जेल पहुंच गए हैं। फेसबुक पर एक पोस्ट के बाद जेल के बाहर दो सौ की संख्या में बाइक से युवक जुटे और जुलूस निकाला। जाम लगा तो पुलिस एक्शन में आई और धरपकड़ शुरू कर जेल भेजा।

यूपी के आगरा में भाई को अपने लोकेशन भेजकर युवक ने खुद को गोली मार ली है। घटना से पहले फोनकर घर पर सूचना भी दी। इससे लोग घबरा गए। कर्ज से परेशान होकर युवक ने खौफनाक कदम उठाया है। घायल अवस्था में युवक पुलिस चौकी के पास सर्विस रोड पर पड़ा मिला।

कानपुर के बाद आगरा में अमीर घरों के लड़कों को फंसाकर होटल बुलाने और वहां न्यूड वीडियो बनाकर वसूली करने वाला गैंग पकड़ाया है। मिस्ड कॉल से फंसाकर हसीना न्यूड वीडियो बनाती थी। 12 लाख वसूलने के बाद पहुंची शिकायत पर पुलिस ने गैंग को पकड़ा है।

यूपी में आगरा के फतेहाबाद में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही साली का अपहरण किया फिर उसकी कीमत लगा दी। साली को दो लाख रुपये में बेच दिया। छह महीने बाद आरोपी जीजा ब्रह्मचारी पुलिस के हत्थे चढ़ा है।

यूपी के आगरा में एक युवती के साथ लिव इन में रहने वाले शादीशुदा युवक ने जबरिया शादी के लिए अजब हरकत की है। पहले युवती का नहाते समय चुपके से तस्वीरें खींच लीं। इसके बाद युवती की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर उसी पर तस्वीरें अपलोड कर दीं।

यूपी के आगरा में अपने दोस्त के साथ होटल में मौजूद युवती पुलिस दबिश के दौरान अर्द्धनग्न स्थिति में भागी तो पहली मंजिल से नीचे गिरकर घायल हो गई। युवती के इस तरह गिरकर घायल होने से पुलिसकर्मियों में भी खलबली मच गई। पुलिस ने होटल संचालक सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है।