
मशहूर गायक अदनान सामी धोखाधड़ी के आरोपों के बीच ग्वालियर पहुंचे। एयरपोर्ट पर जब पत्रकारों ने उनसे आरोपों के बारे में पूछा तो वे चुप्पी साधे रहे। मामले में पुलिस उनसे पूछताछ कर सकती है।

मशहूर गायक अदनान सामी एक विवाद में फंस गए हैं। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लावण्या सक्सेना नाम की महिला ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाकर अदालत का दरवाजा खटखटाया है।
बॉलीवुड सिंगर अरमान सामी ने हाल में शाहरुख खान की दरियादिली के बारे में बात करते हुए एक ऐसी घटना के बारे में बताया जिससे वो बहुत इम्प्रेस थे। अदनान ने कहा कि शाहरुख ने उन्हें ठंड से परेशान देखा तो खुद उनके लिए शॉपिंग की और एक जैकेट खरीद लाए।

अदनान सामी 2001 में भारत आने और 2016 में भारतीय नागरिकता मिल गई थी। ऐसे में अब खुद अदनान ने कहा कि भारतीय नागरिकता मिलने के बावजूद उन्हें याद दिलाया जाता है कि वो पाकिस्तान से आए हैं।

सिंगर अदनान सामी के बढ़ते वजन को लेकर एक बार डॉक्टर ने तक उन्हें चेतावनी दे दी थी कि अगर उनका वजन कम नहीं हुआ तो वह 6 महीने में मर जाएंगे।

पॉपुलर सिंगर अदनान सामी ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि पाकिस्तान ने उनकी मां के जनाजे में शामिल होने के लिए तक उन्हें वीजा नहीं दिया। उन्होंने वीडियो कॉल पर मां को आखिरी विदाई दी थी।