
संजय राउत का कहना है कि राजनीतिक समीकरण पक्ष में नहीं थे और शरद पवार जैसे सीनियर नेता राज्यसभा जाना चाहते थे। इसलिए प्रियंका चतुर्वेदी का नाम आगे नहीं बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि यदि समीकरण पक्ष में होते तो निश्चित तौर पर प्रियंका चतुर्वेदी को फिर से उच्च सदन भेजने पर विचार किया जाता।

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने राज्यसभा चुनावों में आदित्य ठाकरे के बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि महा विकास आघाडी में शिवसेना का पहला अधिकार है। अप्रैल में कई नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, और एमवीए संभावित रूप से एक उम्मीदवार को संसद के उच्च सदन में भेज सकता है।

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने 15 जनवरी को होने वाले बीएमसी चुनाव के लिए अब तक घोषणा पत्र जारी नहीं करने को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी को घेरा।

शीतल देवरुखकर-शेठ पार्टी की विभिन्न पहलों में आदित्य ठाकरे के साथ मिलकर काम करती रही हैं। वे युवा सेना की सक्रिय सदस्य भी रही हैं और मुंबई विश्वविद्यालय के सीनेट चुनावों में भी जीत हासिल की थी।

आदित्य ठाकरे ने शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का नाम लिए बिना दावा किया, 'सत्ता पक्ष की एक पार्टी है और दो गुट हैं। एक गुट के 22 विधायक मुख्यमंत्री के करीबी हो गए हैं। उनके पास अच्छा धन है और वे मुख्यमंत्री के इशारों पर नाचने लगे हैं।'

नागपुर में शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा कि महायुति के एक सहयोगी दल के 22 विधायक मुख्यमंत्री फडणवीस के करीबी हो गए हैं और पाला बदलने को तैयार हैं। उन्होंने शिंदे नीत शिवसेना का परोक्ष रूप से उल्लेख किया और सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता पद के लिए कोई भी दल आवश्यक मानदंड पूरा नहीं कर सका।

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने राहुल गांधी के मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों का समर्थन किया। राहुल ने कहा कि चुनाव आयोग ने भाजपा को जिताने के लिए गड़बड़ी की है। ठाकरे ने इस मुद्दे को हर भारतीय के वोट की कीमत का बताया और कहा कि यह राजनीति से परे है।

Uddhav Thackeray: शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे एक बार फिर से साथ नजर आए हैं। बीएमसी चुनाव के पहले दोनों भाईयों के एक साथ नजर आने से उनके गठबंधन की चर्चा तेज हो गई है।

Bala saheb Thackeray death: शिवसेना नेता राम कदम ने दशहरे की एक रैली के दौरान यह दावा किया कि उद्धव ठाकरे ने अपने दिवंगत पिता के शव के साथ अमानवीय व्यवहार किया था। उन्होंने कहा कि दिवंगत नेता के निधन के बाद बी उनका शव दो दिन तक रखा रहा उनकी मृत्यु की घोषणा नहीं की गई।

Maharashtra: आदित्य ठाकरे के ऊपर तंज कसते हुए महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने कहा कि आदित्य बुर्का पहनकर चुपके से मैच देखेंगे। ठाकरे का मजाक उड़ाते हुए राणे ने कहा कि बुर्का पहनकर वह अपनी आवाज में चिल्लाएंगे तो कौन ही पहचान पाएगा कि यह आदित्य ठाकरे हैं।