
Adani Total Gas Ltd Share Price: बाजार में जारी भारी बिकवाली के बीच अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी टोटल गैस लिमिटेड के शेयरों में तेज उछाल देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयरों में आज शुक्रवार को 6 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

अडानी टोटल गैस के शेयर गुरुवार को BSE में 13% से अधिक की तेजी के साथ 650 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयरों में दो दिन में 35% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 476 रुपये से बढ़कर 650 रुपये पर पहुंच गए हैं।

अदाणी समूह और 'टोटलएनर्जीज' के संयुक्त उद्यम ने होर्मुज जलडमरूमध्य में संघर्ष के कारण औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए गैस की कीमतें तीन गुना बढ़ा दी हैं। गैस की कीमत 40 रुपये से 119 रुपये प्रति मानक घन मीटर हो गई है। कतर से एलएनजी आपूर्ति प्रभावित होने से ग्राहक वैकल्पिक महंगे ईंधन का उपयोग करने पर मजबूर हैं।

इजरायल में अदानी ग्रुप का हाइफा पोर्ट पूरी तरह सुरक्षित और चालू है। कंपनी ने बयान में कहा कि सभी कर्मचारी और बुनियादी ढांचा सुरक्षित हैं। बंदरगाह प्राधिकरण स्थिति पर नजर रख रहे हैं और कंपनी इजरायल के मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार काम कर रही है।
भागलपुर जिले के पीरपैंती में अदानी ग्रुप थर्मल पावर प्लांट लगा रहा है। ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदानी रविवार को इस प्रोजेक्ट का जायजा लेने बिहार पहुंचे।
भारत एआई में एक बड़ी शक्ति बनने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। अदाणी समूह ने 2035 तक 100 अरब डॉलर का निवेश करने की घोषणा की है, जबकि इंफोसिस ने एंथ्रोपिक के साथ साझेदारी की है। ये निवेश स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और तकनीक में सुधार लाएंगे, जिससे युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे।
अडानी ग्रुप ने रिव्यूएबल एनर्जी से संचालित अत्याधुनिक एआई सक्षम डेटा सेंटर को 2035 तक विकसित करने के लिए 100 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की मंगलवार को घोषणा की। यह दुनिया की सबसे बड़ी एकीकृत 'एनर्जी-कंप्यूट' प्रतिबद्धताओं में से एक है।
सुप्रीम कोर्ट ने यूपी में अदाणी समूह के थर्मल पावर प्लांट के खिलाफ कोई आदेश देने से इनकार किया। अदालत ने राज्य और केंद्र सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए कहा। पर्यावरण कार्यकर्ता ने चिंता जताई कि पावर प्लांट वन्यजीवों के लिए खतरा हो सकता है, लेकिन अदालत ने विकास योजनाओं को रोकने से इनकार किया।
गुजरात की अदालत ने पत्रकार रवि नायर को अदाणी समूह के खिलाफ आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराते हुए एक साल की जेल की सजा सुनाई है। अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड द्वारा दायर शिकायत में आरोप लगाया गया था कि नायर ने समूह की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाले झूठे ट्वीट किए थे।
NCLT ने कहा कि यह मर्जर ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ाएगा, संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल होगा और किसी भी पक्ष के हितों को नुकसान नहीं पहुंचेगा। यह मर्जर 1 अप्रैल 2024 से प्रभावी माना जाएगा।