
सुपौल में एनएच 327 ई पर देर रात एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। कार में सवार 7 में से 3 लोगों की डूबने से मौत हो गई। सभी एक ही परिवार के थे। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है।

एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि नाव पर 12 लोग सवार थे, जिसमें से 7 को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाल लिया है। एक महिला की मौत हो चुकी है, जबकि 4 अब भी लापता हैं। एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है और खोज अभियान जारी है।

पटना से अररिया के सिकटी जा रही एक स्लीपर बस शनिवार सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। यह हादसा सुपौल के निर्मली में मधुबनी जिले की सीमा के पास हुआ। बस में सवार करीब 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सुपौल वापस लौटने के दौरान सिमरी गांव के पास ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर होने से उमाकांत राय और उनके साले शशि भूषण राय की मौत हो गई। वहीं बेकाबू ट्रक भी पलट गया।

सुपौल में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में पूर्व मंत्री के पोते समेत 2 लोगों की जान चली गई। वहीं तीन लोग इस घटना में घायल हो गए हैं। जिसमें एक की हालत चिंताजनक है। जिनका इलाज चल रहा है।

सुपौल में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना उस वक्त की है, जब एग्रीकल्चर फीडर में हाइट टेंशन तार के रीकंडक्टिंग का काम चल रहा था।

एक छात्रा की हालत नाजुक बताई जा रही है। अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि छात्राओं से भरी ऑटो को पुलिस की एक गश्ती गाड़ी ने टक्कर मारी थी। टक्कर की वजह से पुलिस की गाड़ी और ऑटो दोनों ही सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गए।

बिहार में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। छपरा और सुपौल में तेज रफ्तार ट्रकों ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। छपरा में दो, तो सुपौल में एक शख्स की जान गई।

सुपौल जिले के रामपुर में खेलते-खेलते पैर फिसलने से एक ही परिवार के दो बच्चे पोखर में गिर गए। दोनों भाइयों की डूबने से मौत हो गई। इससे घर में मातम छा गया है।

सुपौल जिले के पिपरा में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार के साथ कोलकाता ड्यूटी जॉइन करने जा रहे सेना के एक जवान ने कार से महिला को टक्कर मार दी।