
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को लेकर हमदर्दी जताई है। उन्होंने कहा कि सिराज बदकिस्मत रहे जो अगले महीने से शुरू होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह नहीं बना पाए।

विराट कोहली भी एक महान कप्तान रहे हैं, लेकिन एक दिग्गज कोच ने दावा किया है कि विराट कोहली का कप्तानी युग निराशाजनक था। ऐसा इसलिए उन्होंने कहा, क्योंकि विराट ने कोई बड़ी ट्रॉफी नहीं जीती, लेकिन एबी डिविलियर्स इससे सहमत नहीं हैं।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डीवीलियर्स ने कहा कि वह भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर के इस विचार से सहमत हैं कि वनडे बल्लेबाजी क्रम को जरूरत से ज्यादा महत्व दिया जाता है। उन्होंने खिलाड़ियों की भूमिकाओं में ज्यादा छेड़छाड़ न करने की सलाह दी और भारतीय टीम के टी-20 प्रदर्शन की तारीफ की।

एबी डी विलियर्स ने कहा कि मैं उनसे कुछ हद तक सहमत हूं। मुझे वनडे में बल्लेबाजों के क्रम में बदलाव करना पसंद रहा है। लेकिन यह एक नाजुक मामला है क्योंकि आप खिलाड़ियों की भूमिकाओं के साथ ज्यादा छेड़छाड़ नहीं कर सकते।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स भी गौतम गंभीर की कोचिंग को लेकर चल रही बहस में कूद गए हैं। उन्होंने कहा कि गंभीर एक इमोशनल खिलाड़ी रहे हैं लेकिन इमोशनल कोच का होना अच्छी बात नहीं होती। आर अश्विन के यूट्यूब चैनल पर एबीडी ने क्रिकेट और कोच को लेकर खुलकर बातें की है।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के आलोचकों की कॉकरोच से तुलना की है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि जब भी खिलाड़ी करियर में ढलान पर पहुंचते हैं, कॉकरोच अपने बिलों से बाहर निकल आते हैं।

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का बेटा भी अपने पिता के रास्ते पर चलता दिख रहा है। अभी उसकी उम्र की क्या है, लेकिन उस बच्चे ने 'होनहार-बिरवान के होत चीकने पात' कहावत को सही ठहराते हुए एक क्रिकेट मैच में हाफ सेंचुरी जड़ी है।

एबी डिविलियर्स का मानना है कि मोहम्मद शमी अब भारतीय टीम के प्लान का हिस्सा नहीं हैं और उनकी स्पीड भी कम हुई है। हालांकि डिविलियर्स ने उम्मीद जताई है कि तेज गेंदबाज शमी वापसी कर सकते हैं।

एबी डी विलियर्स ने अपनी इस लिस्ट में ऑलराउंडर जैक्स कैलिस और एंड्रयू फ्लिंटॉफ के साथ पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न और दिग्गज सचिन तेंदुलकर शामिल हैं।

ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने आईपीएल को अलविदा कह दिया है। ऐसे में अब वे दुनिया की अन्य टी20 लीग्स में खेल सकते हैं, लेकिन साउथ अफ्रीकी एबी डिविलियर्स ने कहा है कि आपको सीएसके को नहीं छोड़ना चाहिए था।