
आम आदमी पार्टी (आप) ने मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में धांधली का आरोप लगाया है। आप के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

एक साल की पारी के बाद राजनीति को अलविदा कहने वाले मशहूर शिक्षक अवध ओझा को आम आदमी पार्टी (आप) नेता सोमनाथ भारती ने सुना डाला है। आप के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती ने ओझा से कहा कि उन्हें पहले ही सोचना चाहिए था।

आम आदमी पार्टी (आप) ने मतदाता सूची पुनरीक्षण में लगे 25 बीएलओ की मौत पर सवाल उठाए हैं, जिसका कारण काम का तनाव बताया है। यूपी प्रभारी संजय सिंह ने श्रद्धांजलि सभा की घोषणा की और उच्च स्तरीय जांच व 1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है।

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि यह गीत उत्तर प्रदेश के युवाओं और आम जनता की पीड़ा को बयां करता है और उन्हें अपने हक की आवाज़ बुलंद करने के लिए प्रेरित करेगा। संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश का वह राज्य बन गया है।

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) ने बिहार में चुनावी वादों के मामले में तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से आगे निकल गई है। AAP ने बिहार की सत्ता में आने पर महिलाओं को मैया सम्मान योजना के तहत हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया है।

Trident Group के चेयरमैन राजिंदर गुप्ता के पास कोई लोन भी नहीं है। यदि वह चुनाव में जीत हासिल करते हैं तो राज्यसभा में बैठने वाले सबसे अमीर सदस्यों में से एक होंगे। 24 अक्तूबर को जम्मू-कश्मीर की 4 और पंजाब की एक राज्यसभा सीट के लिए मतदान होना है। इसी दिन नतीजे भी शाम तक घोषित हो जाएंगे।

बिहार चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने 48 कैंडिडेट की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। अब तक कुल 59 प्रत्याशियों का ऐलान हो चुका है। पहली लिस्ट पार्टी ने 6 अक्टूबर को जारी की थी।

यह स्पष्ट नहीं है कि AAP उन सीटों पर उतरेगी या नहीं, जहां कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। हालांकि, पार्टी का दावा है कि उसका उद्देश्य बिहार की जनता को दिल्ली और पंजाब जैसी ‘शिक्षा और स्वास्थ्य’ आधारित राजनीति का विकल्प देना है।

आम आदमी पार्टी के पास 117 सदस्यीय विधानसभा में 93 विधायक हैं, जो उन्हें भारी बहुमत प्रदान करता है। राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए केवल 60 मतों की आवश्यकता होती है, ऐसे में राजिंदर गुप्ता की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

2024 के विधानसभा चुनाव में मलिक ने डोडा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 4,538 से अधिक मतों के अंतर से हराया और इस तरह केंद्र शासित प्रदेश में अपनी पार्टी को पहली जीत दिलाई थी।