
महुआडांड़ के जामटोली गांव की 80 वर्षीय इतवारी ठिठियो वृद्धावस्था पेंशन से वंचित हैं। उन्होंने कई बार पेंशन के लिए आवेदन किया, लेकिन अब तक फ़ॉर्म नहीं भरा गया है। परिवार आर्थिक संकट में है और बुजुर्ग महिला की समस्या गंभीर बनी हुई है।

-चौक थाना क्षेत्र की एक महिला से फेसबुक के जरिए जवान से हुआ संपर्कनिचलौल कस्बा निवासी एक एसएसबी जवान की पत्नी के आधार नंबर पर कूटरचित तरीके से कार्ड म

नगर पालिका के अध्यक्ष गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ ने एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा को पत्र लिखकर आधार कार्ड अपडेट कराने में हो रही भारी असुविधाओं को दूर किये जाने व

एनटीए ने कन्फर्म किया है कि सीयूईटी यूजी 2026 मई में होगा और आवेदन फॉर्म जल्द ही जारी किए जाएंगे। स्टूडेंट्स से कहा है कि वे फॉर्म रिजेक्ट होने या लास्ट-मिनट में होने वाली दिक्कतों से बचने के लिए आधार, कैटेगरी और डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट पहले ही अपडेट कर लें।

मुंगेर में गुरूवार को एसडीओ कार्यालय के पास फुटपाथ पर फोटो स्टेट दुकान के दुकानदार और ग्राहक के बीच आधार कार्ड में संशोधन के नाम पर अधिक राशि लेने को लेकर मारपीट हुई। पुलिस की सूचना पर पहुंचने पर दोनों आरोपी भाग चुके थे। पुलिस ने मामला शांत कराया और वापस लौट गई।

प्रतापगढ़ के खुशखुशवापुर में साकिया बानो के पति अजगर अली ने 24 नवंबर को आधार कार्ड मांगने पर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। साकिया ने अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

डीबीटी के माध्यम से अब विद्यार्थियों के खातों में सीधे धनराशि भेजने के लिए उनके आधार कार्ड के लिंक होने की आवश्यकता नहीं है। अभिभावकों के आधार कार्ड का सत्यापन करके, 1200 रुपये की धनराशि ड्रेस और स्वेटर के लिए भेजी जाएगी। यह सुविधा 1691 परिषदीय विद्यालयों में लागू होगी।

उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने यूसीसी में लिव इन और पहचान पत्र से जुड़े नियमों में चौथा और बड़ा बदलाव किया है। आधार कार्ड की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है।

सीडीओ रामजी शरण शर्मा ने विकास भवन सभागार में बैठक की, जिसमें बताया गया कि डाकघर के माध्यम से पांच वर्ष तक के बच्चों के लिए निशुल्क आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से जागरूकता फैलाने की अपील की ताकि सभी लोग आधार का लाभ ले सकें।

क्षेत्र में आधार कार्ड और किसान योजनाओं की किस्त जांचने के नाम पर ठगी बढ़ रही है। एक किसान से एक युवक ने आधार कार्ड और अंगूठा लेकर 4500 रुपये निकाल लिए। इससे पहले भी कई ऐसी घटनाएं हुई हैं। पुलिस ने ग्रामीणों को सावधान रहने और किसी अनजान व्यक्ति को जानकारी न देने की सलाह दी है।