
उत्तर प्रदेश की 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग नए सिरे से मूल चयन सूची (मेरिट लिस्ट) तैयार करने की कवायद में जुट गया है। छह हफ्ते में इसे बनाकर सुप्रीम कोर्ट में पेश करना है।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर 'पीडीए' का आरक्षण लूटने का बड़ा आरोप लगाया है। अखिलेश ने 'संविधान बचाओ-आरक्षण बचाओ' नारे के साथ 'PDA ऑडिट अंक-1' नामक पुस्तक जारी की, जिसमें उन्होंने 22 सरकारी भर्तियों में 11,514 पदों के आरक्षण घोटाले का डेटा पेश किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार को 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती के मामले में हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार मूल चयन सूची तैयार करने और अदालत में पेश करने का निर्देश दिया।

लखनऊ में 69000 सहायक शिक्षक भर्ती के ओबीसी और दलित अभ्यर्थियों ने सोमवार को भीषण गर्मी में तपती सड़क पर पेट के बल रेंगकर शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया है।
अभ्यर्थियों का आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ियों और सुप्रीम कोर्ट में कमजोर पैरवी के कारण उन्हें वर्षों से नियुक्ति नहीं मिल पा रही। अभ्यर्थियों ने लखनऊ विधान भवन पर धरना प्रदर्शन के दौरान ‘योगी जी हमें न्याय दो’, के नारे लगाए। बाद में पुलिस ने उन्हें जबरन बस में बिठाकर इको गार्डन भेज दिया।
69000 सहायक अध्यापक भर्ती से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि सद्भावनापूर्ण त्रुटि के मामले में सहानुभूतिपूर्ण नज़रिया अपनाया जाना चाहिए। कोर्ट ने चार शिक्षकों की सेवा समाप्ति का आदेश रद्द करते हुए उन्हें सेवा में बहाल करने का आदेश दिया है।
लखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थित पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के आवास के बाद 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी हाथ में बैनर लिए, नारे लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचे। उन्हें समझाने की कोशिश की गई लेकिन वे पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ गए।
69000 शिक्षक भर्ती को लेकर एक बार फिर अभ्यर्थियों ने केशव प्रसाद मौर्य का आवास घेराव किया। पुलिस ने अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेजा। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई न होने से नाराज अभ्यर्थी धरने पर बैठे थे।
यूपी में 69000 शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा करने वालों पर एक्शन शुरू हो गया है। बिना योग्यता नौकरी हासिल करने वाले पांच टीचरों को बर्खास्त कर दिया गया है। यह सभी बलिया के अलग अलग स्कूलों में तैनात थे।
-अभ्यर्थियों का धरना 25 जनवरी से इको गार्डन में जारी लखनऊ, कार्यालय संवाददाता 69 हजार