
69000 शिक्षक भर्ती के आरक्षित वर्ग के 6800 अभ्यर्थी 29 अगस्त से लखनऊ में आंदोलन शुरू करेंगे। अभ्यर्थी 5 जनवरी 2022 को जारी सूची में शामिल पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति और मुख्यमंत्री से मुलाकात की मांग कर रहे हैं। मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यूपी में 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण लागू करने में हुई कथित अनियमितता से जुड़े मामले को और टाला नहीं जा सकता। सुप्रीम कोर्ट 8 सितंबर से लगातार सुनवाई करेगा।

69000 शिक्षक भर्ती संभावित नई सूची में नए अभ्यर्थियों के शामिल होने की प्रक्रिया शुरू होते ही बीटीसी करने वाले अभ्यर्थी सक्रिय हो गए हैं। वे मांग कर रहे हैं कि बीएड डिग्रीधारियों को सूची में शामिल न किया जाए।

यूपी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए शीर्ष अदालत से कहा है कि 2020 में भर्ती हुए 67867 शिक्षकों की नौकरी नहीं जाएगी। अगर इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक नई मेरिट लिस्ट में कुछ नए कैंडिडेट पात्र पाए जाते हैं, तो उन्हें खाली पड़े पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
लखनऊ में शनिवार को 69 हजार शिक्षक भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती के आवास का घेराव किया। और सरकार से न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान पुलिस ने कई अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार को 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती के मामले में हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार मूल चयन सूची तैयार करने और अदालत में पेश करने का निर्देश दिया।
अभ्यर्थियों का आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ियों और सुप्रीम कोर्ट में कमजोर पैरवी के कारण उन्हें वर्षों से नियुक्ति नहीं मिल पा रही। अभ्यर्थियों ने लखनऊ विधान भवन पर धरना प्रदर्शन के दौरान ‘योगी जी हमें न्याय दो’, के नारे लगाए। बाद में पुलिस ने उन्हें जबरन बस में बिठाकर इको गार्डन भेज दिया।
69000 शिक्षक भर्ती में शामिल आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने सोमवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव किया। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई न होने से अभ्यर्थी नाराज है।
69000 Teacher Recruitment: राजधानी लखनऊ में अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आवास घेरा। अभ्यर्थी केशव प्रसाद के घर के सामने धरने पर बैठे हैं। अभ्यर्थी यहां जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं।
यूपी के अमेठी जिले में बीटीसी में फेल होकर भी नौकरी पाने वाली एक सहायक शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया गया है। 69000 शिक्षक भर्ती में शिक्षिका की तैनाती 2021 में बलिया में हुई थी और वर्तमान में वह स्थानांतरण के बाद अमेठी जिले में कार्य कर रही थी।