
आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने प्रियंक खरगे को जवाब देते हुए कहा कि हिंदू धर्म समेत कई ऐसी व्यवस्थाएं हैं जिनका कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर आरएसएस की पहचान नहीं है तो दो बार बैन क्यों किया गया।

नागपुर में RSS के एक प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि दुनिया मानव शरीर, मन और बुद्धि के विकास को अलग-अलग समझती है, लेकिन वह ऐसा कोई ढांचा विकसित करने में विफल रही है जो इन तीनों को एक साथ आगे बढ़ा सके।

आरएसएस के सीनियर लीडर दत्तात्रेय होसबाले का कहना है कि मुसलमानों के बीच अब राष्ट्रवादी नेतृत्व मिलना मुश्किल है। उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी से जुड़े एक सवाल के जवाब में यह बात कही। होसबाले ने कहा कि आज के समय में कट्टर मुसलमान नेता हैं, तभी आपको समर्थन मिलेगा वरना मुश्किल स्थिति होगी।

अखिलेश यादव ने लोकसभा में कहा कि आरएसएस में आखिर महिलाएं कहां हैं? कोई बता सकता है कि संघ परिवार ने महिलाओं को अपने संगठन में जगह क्यों नहीं दी। इसका जवाब उन्हें तत्काल तो नहीं मिला, लेकिन कुछ वक्ताओं के बाद महिला आरक्षण पर बोलने के लिए खड़ी हुईं बांसुरी स्वराज ने दिया।
देश में जनसंख्या संतुलन को लेकर जारी बहस के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने एक बार फिर परिवार में न्यूनतम तीन बच्चों की अवधारणा को दोहराया है।
अमेरिका की अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने ट्रंप प्रशासन से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भारत की खुफिया एजेंसी रॉ पर लक्षित प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है। आयोग का आरोप है कि इनकी वजह से भारत में धार्मिक स्वतंत्रता घटी है।
RSS Chief Mohan Bhagwat: देहरादून पहुंचे आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने अग्निवीर योजना को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस योजना में सुधार हो सकता है। अगर जरूरत पड़े तो रिव्यू कर सकते हैं।
देहरादून पहुंचे आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने टैरिफ, आरक्षण की जरूरत समेत पांच मुद्दों पर अपनी बात रखी। साथ ही भागवत ने तीन बच्चों के फॉर्मूले की भी वकालत की।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत गोरखपुर में आयोजित सामाजिक सद्भाव गोष्ठी को प्रभावी और व्यापक बनाने के उद्देश्य से संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत शनिवार को गोरखपुर पहुंचेंगे।
मुंबई में कार्यक्रम के दौरान आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने कई हस्तियों के साथ भोजन किया। इसमें गायक और संगीतकार अदनान सामी भी शामिल थे। कांग्रेस ने इसे देश विरोधी कृत्य बता दिया है।