071989
परिंदा
परिंदा: विदु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘परिंदा’ में नाना पाटेकर ने अंडरवर्ल्ड डॉन अन्ना का किरदार निभाया था। उनके खौफनाक अंदाज और दमदार अभिनय ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। इस भूमिका के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था।
081994
क्रांतिवीर
क्रांतिवीर: इस फिल्म ने नाना पाटेकर को लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। फिल्म में उन्होंने प्रताप नारायण तिलक का किरदार निभाया था। उनके दमदार डायलॉग और अभिनय की खूब तारीफ हुई। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड और फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।
091996
अग्नि साक्षी
अग्नि साक्षी: इस फिल्म में नाना पाटेकर ने एक ऐसे पति का किरदार निभाया था, जो अपनी पत्नी पर शक करता है और उसके साथ हिंसक व्यवहार करता है। नाना ने इस नकारात्मक किरदार को इतनी प्रभावशाली तरीके से निभाया कि पर्दे पर उनका व्यवहार दर्शकों को बेचैन कर देता था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था।