1000 गोल का सपना पूरा कर पाएंगे रोनाल्डो? बोले- लोग बना रहे हैं संन्यास का दबाव

लाइव हिन्दुस्तान, लिस्बन, भाषा
share

रोनाल्डो वेल्स के खिलाफ होने वाले नेशंस लीग मुकाबले में पुर्तगाल की ओर से अपना 234वां मैच खेलेंगे। कोच जॉर्ज जीसस ने इस मुकाबले के लिए उन्हें शुरुआती XI में शामिल किए जाने की पुष्टि की है।

Cristiano Ronaldo
क्रिस्टियानो रोनाल्डो हुए भावुक

पुर्तगाल के महान फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने स्वीकार किया है कि उन्होंने वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने के बारे में सोचा था। इस 41 वर्षीय दिग्गज खिलाड़ी ने यह भी माना कि उनके देश में कुछ आलोचक उन्हें अब राष्ट्रीय टीम से बाहर देखना चाहते हैं। रोनाल्डो वेल्स के खिलाफ होने वाले नेशंस लीग मुकाबले में पुर्तगाल की ओर से अपना 234वां मैच खेलेंगे। कोच जॉर्ज जीसस ने इस मुकाबले के लिए उन्हें शुरुआती XI में शामिल किए जाने की पुष्टि की है।

रोनाल्डो से मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि क्या उन्होंने जुलाई में स्पेन के खिलाफ वर्ल्ड कप के अंतिम-16 में मिली हार के बाद अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म करने के बारे में सोचा था। उन्होंने कहा, ''हां, मैंने ऐसा सोचा था। मैं हमेशा अपने फैसलों अपने भविष्य और वर्तमान के बारे में सोचता रहता हूं।''

रोनाल्डो ने कहा कि उन्होंने इस बारे में देश के फुटबॉल संघ के अध्यक्ष और कोच जॉर्ज जीसस से बातचीत की है। जीसस इससे पहले रोनाल्डो के क्लब अल-नासर के कोच थे और उन्होंने मई में टीम को सऊदी लीग का खिताब दिलाया था।

रोनाल्डो ने कहा, ''मुझे अब भी विश्वास है कि मैं राष्ट्रीय टीम की मदद कर सकता हूं और उसे उसके लक्ष्य तक पहुंचा सकता हूं। मैं तब संन्यास लूंगा, जब मुझे लगेगा कि मैं टीम के लिए कुछ नहीं कर पा रहा हूं।''

पुर्तगाल को 2025 में नेशंस लीग का खिताब दिलाने वाले रोनाल्डो अपने करियर में 1,000 गोल पूरे करने के करीब हैं।

उन्होंने कहा, ''यह एक नई और युवा पीढ़ी है। लेकिन मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात मैदान पर उतरकर गोल करना और टीम को मैच जिताने में मदद करना है।''

रोनाल्डो ने यह भी कहा कि अपने देश में उन्हें हर कोई पसंद नहीं करता।

उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि पुर्तगाल के प्रशंसक मुझे पसंद करते हैं, लेकिन मैं समझता हूं कि कुछ टीवी चैनल मेरी आलोचना करना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि मैं अब राष्ट्रीय टीम के लिए न खेलूं।''

रोनाल्डो ने कहा, ''मैं 20 साल से अधिक समय से यह सब देख रहा हूं। लेकिन मेरी यादें उन लोगों के साथ हैं, जो मुझसे प्यार करते हैं। मैं जानता हूं कि बच्चे क्रिस्टियानो को क्यों पसंद करते हैं। वे मुझे अपना आदर्श मानते हैं और मैं ऐसा करता रहूंगा।''

रोनाल्डो ने मुस्कुराते हुए कहा कि संन्यास लेने के बाद भी वह लोगों के लिए उदाहरण बने रहेंगे, ''10 साल बाद भी।''

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ Cricket News, Football, Tennis, Commonwealth Games 2026 और अन्य खेलों की ताजा खबरें, लाइव स्कोर व मैच अपडेट पढ़ें। खेल जगत की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड
Hindi Newsखेल न्यूज़1000 गोल का सपना पूरा कर पाएंगे रोनाल्डो? बोले- लोग बना रहे हैं संन्यास का दबाव