
दिग्गज टेनिस खिलाड़ी और सात बार की ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन वीनस विलियम्स पांच साल में पहली बार इस वर्ष ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग लेगी और इस तरह से इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएगी।

निक किर्गियोस ने टेनिस में ‘बैटल ऑफ द सेक्सेस’ यानी दो अलग-अलग लिंग के खिलाड़ियों के बीच मुकाबले में महिला वर्ग में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी एरिना सबालेंका को 6-3, 6-3 से हराया। यह एक प्रदर्शनी मैच था जिसे लैंगिक समानता के लिए एक और ऐतिहासिक क्षण के बजाय हल्के फुल्के मनोरंजन के लिए याद किया जाएगा।

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स ने एंड्रिया प्रेटी से शादी कर ली है। वीनस ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर यह घोषणा की। वीनस और प्रेटी फ्लोरिडा के पाम बीच में सप्ताहांत में पांच दिवसीय समारोह के विवाह बंधन में बंधे।

रोहन बोपन्ना के 20 साल के टेस्ट करियर ‘दी एंड’ हो गया है। उन्होंने शनिवार को पेशेवर टेनिस से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। वह दो बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन हैं। बोपन्ना 2000 के दशक की शुरुआत में पेशेवर खिलाड़ी बने।

टेनिस कोर्ट में धमाल मचाने के बाद अब विलियम्स बहनें यानी वीनस और सेरेना विलियम्स ने अब पॉडकास्ट की दुनिया में कदम रखा है। बुधवार को उनके पॉडकास्ट का पहला एपिसोड लॉन्च होगा। दोनों बहनों की गिनती टेनिस की महान खिलाड़ियों में होती है।

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा निकट भविष्य में खेल प्रशासन में नहीं दिखाई देंगी। उन्होंने खुद यह क्लियर किया है। सानिया कहा कि भारतीय टेनिस की मदद के लिए सिर्फ पद पर काबिज होना ही एकमात्र रास्ता नहीं है।

US Open 2025 Winner: कार्लोस अल्काराज ने रविवार को ग्रैंड फिनाले में यानिक सिनर को चार सेट तक चले मुकाबले में मात दी और एक और खिताब अपने नाम किया। इस तरह उन्होंने राफेल नडाल की बराबरी कर ली।

यूएस ओपन के महिला एकल वर्ग की दोनों फाइनलिस्ट तय हो गई हैं। पिछली चैंपियन एरिना सबालेंका ने पहले सेमीफाइनल में जेसिका पेगुला को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में अमांडा एनिसिमोवा ने नाओमी ओसाका को शिकस्त दी।

युकी भांबरी अपने कैरियर में पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए जिन्होंने माइकल वीनस के साथ अमेरिकी ओपन मेंस डबल्स के अंतिम आठ में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला बहुत कड़ा होने वाला है।

स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने जिरि लेहेका को 6-4, 6-2, 6-4 से हराकर अमेरिकी ओपन पुरूष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया, जहां उनका सामना 24 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच से होगा।

US Open 2025 में राउंड 16 का मुकाबला हारने के बाद अलेक्जेंडर बुब्लिक ने यानिक सिनर को लेकर कहा है कि आप तो एआई जेनरेटेड प्लेयर हो। यानिक सनिर ने लगभग एकतरफा मुकाबला में बुब्लिक को धराशायी कर दिया।

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखा और लोगों को यह भी याद दिलाया कि वह कोई मशीन नहीं हैं।

रोहन बोपन्ना अमेरिकी ओपन से बाहर हो गए हैं अर्जुन काधे का भी पत्ता कट गया। वहीं, युकी भांबरी और उनके जोड़ीदार माइकल वीनस शानदार जीत दर्ज की।

US Open के पहले दौर में मिली हार के बीच कोर्ट पर एक फोटोग्राफर के आने पर अपना गुस्सा उतारने वाले रूस के दानिल मेदवेदेव पर उनकी मैच फीस 110000 डॉलर का एक तिहाई से भी अधिक 42500 डॉलर जुर्माना लगाया गया है।

दो बार की विम्बलडन चैम्पियन पेत्रा क्वितोवा ने अमेरिकी ओपन के पहले दौर में डायने पैरी से मिली हार के बाद टेनिस को अलविदा कह दिया। मुकाबला खत्म होने के बाद क्वितोवा की आंखें भर आई।

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स ने कमाल कर दिया है। 45 साल की विलियम्स ने डीसी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के एकल मुकाबले में अपने से 22 वर्ष छोटी खिलाड़ी को शिकस्त दी है। इसके साथ ही वह टेनिस इतिहास में मार्टिना नवरातिलोवा के बाद कोई एकल मुकाबला जीतने वाली दूसरी उम्रदराज महिला बन गई हैं।

पोलैंड की स्टार टेनिस प्लेयर इगा स्वियातेक विंबलडन 2025 चैंपियन बन गई हैं। उन्होंने शनिवार को महिला सिंगल्स फाइनल में अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा रौंदा। स्वियातेक ने पहली बार टूर्नामेंट का खिताब जीता है।

अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज ने मंगलवार को विम्बलडन के क्वार्टर फाइनल में कारेन खाचानोव को शिकस्त देकर पहली बार इस टूर्नामेंट के अंतिम चार में अपनी जगह पक्की की। कार्लोस अल्काराज भी सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुके हैं।

विंबल्डन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से नोवाक जोकोविच का पुष्पा अवतार में पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में उनका नाम भी फिल्म पुष्पा के टाइटल वाले फॉन्ट में तेलुगु में लिखा हुआ है। विंबल्डन ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है- रुकेगा भी नहीं और झुकेगा भी नहीं।

नोवाक जोकोविच ने पेट की समस्या के बावजूद चार सेट तक चले मैच में जीत दर्ज करके विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई, लेकिन तीन बार ग्रैंड स्लैम फाइनलिस्ट अलेक्जेंडर ज्वेरेव और कोको गॉफ पहले दौर में बाहर हो गए।