जापान में कोरोना वायरस के कारण सूमो पहलवान की मौत
जापान के एक 28 वर्षीय सूमो पहलवान की कोरोना वायरस से संक्रमित होने और उसके बाद कई अंगों के काम नहीं करने के कारण बुधवार को मौत हो गई है। टोक्यो के तकादागावा टीम से संबंध रखने वाले पहलवान सोबुशी का इस...

जापान के एक 28 वर्षीय सूमो पहलवान की कोरोना वायरस से संक्रमित होने और उसके बाद कई अंगों के काम नहीं करने के कारण बुधवार को मौत हो गई है। टोक्यो के तकादागावा टीम से संबंध रखने वाले पहलवान सोबुशी का इस बीमारी से एक महीने तक जूझने के बाद बुधवार की सुबह निधन हो गया। यह कोविड-19 के कारण किसी पहलवान की मौत का पहला मामला है।समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट की अनुसार, 28 साल के पहलवान सोबुशी की मौत का मामला कोविड-19 के कारण किसी सूमो पहलवान की मौत का पहला मामला है।
जापान सूमो संघ ने कहा कि इस पहलवान को चार-पांच अप्रैल को बुखार था, लेकिन वह फोन व्यस्त होने के कारण स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क नहीं कर पाया। यही नहीं कई अस्पतालों ने उन्हें भर्ती करने से इनकार कर दिया था। आखिर में जब उनकी खांसी में खून आने लगा तो आठ अप्रैल को उन्हें टोक्यो अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रिंग में वापसी को तैयार हैं माइक टायसन, VIDEO शेयर कर दिए संकेत
उनका कोरोना वायरस के लिए शुरुआती परीक्षण नेगेटिव रहा था, लेकिन जब उन्हें एक अन्य अस्पताल ले जाया गया तो 10 अप्रैल को उनका परीक्षण पॉजीटिव आया था। इस अस्पताल में 19 अप्रैल से उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया था।
सूमो संघ के प्रमुख हक्काकु ने इसे आहत करने वाली खबर बताया। जापान में निचली श्रेणी के कई पहलवानों और प्रशिक्षुओं को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। सोबुशी ने 2007 में पदार्पण किया था और वह जेएसए के चौथे डिवीजन में 11वें नंबर पहुंचे थे। जापान में 25 अप्रैल को लोवर डिवीजन के चार पहलवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।
बता दें कि कोरोना वायरस (कोविड-19) की महामारी लगातार बढ़ती जा रही है और विश्व भर में अब तक 42 लाख से अधिक लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 4,246,741 लोग इस बीमारी से संक्रमित हुए हैं और 290,879 लोगों की मौत हो चुकी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


