WWE VIDEO: जब चैम्पियन बनने के महज 12 सेकंड बाद ही हारे थे जिंदर महल
डब्ल्यूडब्ल्यूई में 24/7 चैम्पियनशिप दर्शकों के लिए काफी मजेदार साबित हुई है और इसके नियम इस चैम्पियनशिप को काफी अलग और खास बनाते हैं। भारतीय मूल के रेसलर जिंदर महल को भी इस...

डब्ल्यूडब्ल्यूई में 24/7 चैम्पियनशिप दर्शकों के लिए काफी मजेदार साबित हुई है और इसके नियम इस चैम्पियनशिप को काफी अलग और खास बनाते हैं। भारतीय मूल के रेसलर जिंदर महल को भी इस चैम्पियनशिप को जीतने का मौका मिला है लेकिन दुर्भाग्य है कि उन्होंने महज 12 सेकंड के अंदर ही इसे वापस गंवा दिया। डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर आर ट्रुथ इस चैम्पियनशिप को जीतने वाले सबसे सफल रेसलर हैं। खास बात यह है कि जिंदर महल ने जो 24/7 चैम्पियनशिप जीती थी, वो किसी रिंग में नहीं बल्कि एक गोल्फ कोर्स में जीती थी।
डब्ल्यूडब्ल्यूई ने पिछले साल 24/7 चैंपियनशिप को दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया था। इस चैंपियनशिप के नियम के तहत, इसे कोई भी सुपरस्टार किसी भी जगह चैंपियन को चैलेंज कर सकता है। सबसे पहली बार आर ट्रुथ ने इसे जीता। उस समय के बाद से ही 24/7 टाइटल उनके पास काफी समय तक रहा। डब्ल्यूडब्ल्यूई ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो डाली, जिसमें आर ट्रुथ और कार्मेला गोल्फ कोर्स पर एक गाड़ी में बैठकर बात कर रहे थे।
आर ट्रुथ जैसे ही गाड़ी पर से उतरे, जिंदर महल ने उनपर अटैक कर दिया। वह रैफरी को अपने साथ लाए थे, जिसकी वजह से उन्होंने ट्रुथ को रोल-अप करके पिन किया और नए 24/7 चैंपियन बन गए। कार्मेला ने वहां जिंदर महल का रास्ता रोक लिया और उनका ध्यान भटकाने की कोशिश की। आर ट्रुथ ने जिंदर महल को पिन किया और वह एक बार फिर से चैंपियन बन गए। मैच खत्म होने के बाद ही वह गोल्फ कोर्स से चले गए। इस तरह से जिंदर महल सिर्फ 12 सेकंड के लिए भारतीय मूल के पहले 24/7 चैंपियन बने।
लेखक के बारे में
Mohan Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


