फोटो गैलरी

Hindi News खेलपहलवान बबीता  फोगाट बनीं मां, बेटे को दिया जन्म - देखें PHOTO 

पहलवान बबीता  फोगाट बनीं मां, बेटे को दिया जन्म - देखें PHOTO 

भारत की दिग्गज पहलवान बबीता फोगाट ने सोमवार को बेटे को जन्म दिया। उनकी बहन गीता फोगाट ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'अर्जुन के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत है। तुझे मां बनने की...

पहलवान बबीता  फोगाट बनीं मां, बेटे को दिया जन्म - देखें PHOTO 
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 11 Jan 2021 09:25 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत की दिग्गज पहलवान बबीता फोगाट ने सोमवार को बेटे को जन्म दिया। उनकी बहन गीता फोगाट ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'अर्जुन के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत है। तुझे मां बनने की बधाई।' बबीता फोगाट की शादी पहलवान विवेक सुहाग से हुई है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @geetaphogat


बबीता फोगाट ने भी ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ' हमारे बेटे से मिलिए, सपनों में विश्वास रखिए वो जरूर पूरे होते हैं। हमारा सपना नीले कपड़ों में पूरा हुआ हैं।' बबीता ने बेटे और पति के साथ यह तस्वीर शेयर की है। फोटो में बबीता बिलकुल स्वस्थ और खुश दिखाई पड़ रही हैं। 

“Meet our little SONshine.”🧿
“Believe in dreams; they do come true. Ours came dressed in blue!”💙

#mother #love #care pic.twitter.com/66CE8b43tx

— Babita Phogat (@BabitaPhogat) January 11, 2021

बबिता फोगाट और पहलवान विवेक सुहाग ने 1 दिसंबर 2019 में शादी की थी। बबीता और विवेक की शादी बहुत ही सामान्य तरीके से की हुई थी। बबिता का जन्म हरियाणा के चरखी दादरी के बलाली गांव में हुआ था। राष्ट्रमंडल खेलों में बबीता भारत के गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। वहीं विश्व चैंपियनशिप में भी वो कांस्य पदक जीत चुकी हैं। उन्हें अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

भारत के लिए कुश्ती में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने वाली बबीता ने राजनीति में भी हाथ आजमाया था। उन्होंने भाजपा के टिकट पर हरियाणा विधानसभा का चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें