World Athletics U20 Championships:17 साल की शैली सिंह ने रचा इतिहास, लॉन्ग जंप में जीता सिल्वर मेडल
वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 17 साल की शैली सिंह ने इतिहास रच दिया है। शैली सिंह ने 6.59 मीटर की छलांग के साथ सिल्वर मेडल जीता। शैली सिंह लॉन्ग जंप में गोल्ड मेडल जीतने से एक...

वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 17 साल की शैली सिंह ने इतिहास रच दिया है। शैली सिंह ने 6.59 मीटर की छलांग के साथ सिल्वर मेडल जीता। शैली सिंह लॉन्ग जंप में गोल्ड मेडल जीतने से एक सेंटीमीटर से चूक गई। 17 साल की शैली का 6.59 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रयास गोल्ड के लिए काफी नहीं था। उन्हें स्वीडन के मौजूदा यूरोपीय जूनियर चैंपियन माजा असकाग ने पछाड़ दिया।
National Inter-District Junior Athletics Meet (NIDJAM) 💪🏻✌🏻🇮🇳 https://t.co/KzUXdMIU2n
माजा अस्काग ने 6.60 मीटर की छलांग लगाई। यूक्रेन की मारिया होरिलोवा को ब्रॉन्ज मेडल मिला। शैली तीसरे राउंड तक आगे चल रही थी, लेकिन 18 साल की माजा असकाग ने चौथे राउंड में उन्हें पीछे छोड़ दिया। उन्होंने 1 सेंटीमीटर के अंतर से गोल्ड मेडल जीता। भारत ने वर्ल्ड अंडर 20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के पहले दो एडिशन में एक-एक गोल्ड जीता था। इससे पहले शनिवार को भारत के अमित खत्री ने वर्ल्ड अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 किलोमीटर रेस वॉक में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा।
अमित से पहले भारत की 4 गुणा 400 मीटर मिक्सड रिले टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। शैली ने 6.34 मीटर के साथ शानदार शुरुआत की और तीसरे दौर में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास से पहले उसी दूरी को दोहराया। उसके अगले दो प्रयास फाउल हुए और वो अपनी अंतिम छलांग में 6.60 मीटर से आगे नहीं बढ़ सकी और युवा खिलाड़ी एक गोल्ड और इतिहास रचने का मौका गंवाने से व्याकुल लग रही थी। भारतीय एथलेटिक्स में उभरते सितारों में से एक माने जाने वाले शैली ने शुक्रवार को क्वालीफिकेशन राउंड में 6.40 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर शीर्ष स्थान हासिल किया था।

लेखक के बारे में
Hemraj Chauhanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




