Wimbledon 2021: विंबडलन खिताब जीतकर नोवाक जोकोविच ने रचा इतिहास, फेडरर-नडाल की बराबरी की

Jul 11, 2021 11:43 pm ISTHemraj Chauhan लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने विंबडलन 2021 के फाइनल में जीत दर्ज करके इतिहास रच दिया है। जोकोविच ने मेन सिंगल्स के फाइनल में इटली के मैटियो बेरेटिनी को 7-6, 6-3,6-4 ,6-3 से हराया।...

Wimbledon 2021: विंबडलन खिताब जीतकर नोवाक जोकोविच ने रचा इतिहास, फेडरर-नडाल की बराबरी की

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने विंबडलन 2021 के फाइनल में जीत दर्ज करके इतिहास रच दिया है। जोकोविच ने मेन सिंगल्स के फाइनल में इटली के मैटियो बेरेटिनी को 7-6, 6-3,6-4 ,6-3 से हराया। जोकोविच ने पहला सेट हारने के बाद शानदार वापसी की। जोकोविच ने विंबडलन 2021 का खिताब अपने नाम करते हुए करियर का 20वां ग्रैंडस्लैम जीता। मेन सिंगल्स का फाइनल मैच 3 घंटे 23 मिनट तक चला। जोकोविच का विंबलडन में लगातार तीसरा खिताब है।

इसी के साथ जोकोविच रोजर फेडरर और राफेल नडाल के सर्वाधिक 20 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। नोवाक जोकोविच ने इस साल खेले गए फ्रेंच ओपन 2021 का खिताब भी अपने नाम किया था। वहीं बेरेटिनी विंबलडन फाइनल में पहुंचने वाले इटली के पहले खिलाड़ी थे। पिछले 45 सालों में ये पहला अवसर था, जब इटली का कोई खिलाड़ी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा। जोकोविच का ये 6वां विंबडलन खिताब है। जोकोविच  पहले सेट में जब 5-2 से आगे थे तब बेरेटिनी ने सेट प्वाइंट बचाया। इटली के इस खिलाड़ी ने अपनी सर्विस बचाई और फिर ब्रेक प्वाइंट लेकर मैच को टाईब्रेकर की तरफ बढ़ा दिया। बेरेटिनी ने टाईब्रेकर में शुरू में ही 3-0 की बढ़त बनाई। इसके बाद जोकोविच ने बराबरी की लेकिन बेरेटिनी ने जल्द ही दो सेट प्वाइंट हासिल किए। उन्होंने ऐस जमाकर पहले सेट प्वाइंट पर यह सेट अपने नाम किया जो एक घंटा 10 मिनट तक चला।    

— Wimbledon (@Wimbledon) July 11, 2021

जोकोविच ने दूसरे सेट में भी बेरेटिनी को वापसी का मौका दिया। सर्बियाई खिलाड़ी ने एक समय 4-0 से बढ़त बना रखी थी लेकिन 5-2 पर अपनी सर्विस पर सेट जीतने में नाकाम रहे। जोकोविच ने 5-3 के स्कोर पर तीन सेट प्वाइंट गवांए लेकिन अगले गेम में आसानी से अपनी सर्विस पर अंक बनाकर मैच का स्कोर 1-1 से बराबर किया।  तीसरे सेट के तीसरे गेम में जोकोविच ने बेरेटिनी की सविस तोड़कर 2-1 से बढ़त बनाई और इसके बाद अपनी सर्विस बचाए रखी। उन्होंने छठे गेम में दो ब्रेक प्वाइंट बचाए। उनके पास 5-4 के स्कोर पर दो सेट प्वाइंट पर थे। बेरेटिनी का फोरहैंड बाहर जाने से उन्होंने दूसरे सेट प्वाइंट पर मैच में बढ़त हासिल की। शीर्ष वरीयता प्राप्त सर्बियाई खिलाड़ी ने चौथे सेट में बेरेटिनी के डबल फॉल्ट का फायदा उठाकर 4-3 की बढ़त बनाई और फिर अंतिम गेम में ब्रेक प्वाइंट हासिल किया। 

Hemraj Chauhan

लेखक के बारे में

Hemraj Chauhan

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;