फोटो गैलरी

Hindi News खेल'पद्म विभूषण' के लिए नॉमिनेट हुईं एमसी मैरीकॉम, किसी ​महिला एथलीट को आज तक नहीं मिला है यह सम्मान

'पद्म विभूषण' के लिए नॉमिनेट हुईं एमसी मैरीकॉम, किसी ​महिला एथलीट को आज तक नहीं मिला है यह सम्मान

खेल मंत्रालय ने स्टार महिला बॉक्सर एमसी मैरीकॉम के नाम की सिफारिश देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'पद्म विभूषभ' के लिए की है। भारत के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब एक महिला खिलाड़ी के...

'पद्म विभूषण' के लिए नॉमिनेट हुईं एमसी मैरीकॉम, किसी ​महिला एथलीट को आज तक नहीं मिला है यह सम्मान
लाइव हिन्दुस्तान टीम।,नई दिल्ली। Thu, 12 Sep 2019 01:57 PM
ऐप पर पढ़ें

खेल मंत्रालय ने स्टार महिला बॉक्सर एमसी मैरीकॉम के नाम की सिफारिश देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'पद्म विभूषभ' के लिए की है। भारत के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब एक महिला खिलाड़ी के नाम की सिफारिश देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के लिए किया गया है। छह बार की विश्व चैंपियन बॉक्सर एमसी मैरीकॉम को साल 2013 में पद्म भूषण और 2006 में पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। इकेंद्रीय खेल मंत्रालय ने इस बार नौ एथलीटों के नाम पद्म पुरस्कारों के लिए भेजे हैं और ये सभी महिलाए हैं।

इस बार पद्म पुरस्कारों के लिए भेजे गए सभी 9 नाम वुमन एथलीट्स के
महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को 'पद्म भूषण' के लिए नॉमिनेट किया गया है। इससे पहले साल 2017 में भी 'पद्म भूषण' के लिए सिंधु के नाम की सिफारिश की गई थी, लेकिन उन्हें अंतिम सूची में जगह नहीं मिली थी। साल 2015 में पीवी सिंधु को 'पद्मश्री' से सम्मानित किया जा चुका है। मैरीकॉम और सिंधु के अलावा रेसलर विनेश फोगाट, टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा, क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर, हॉकी प्लेयर रानी रामपाल, पूर्व निशानेबाज सुमा शिरूर और पर्वतारोही जुड़वा बहनें ताशी व नुंगशी मलिक के नामों की सिफारिश 'पद्मश्री' सम्मान के लिए की गई है। 

भारत में आज तक किसी महिला खिलाड़ी को नहीं मिला है 'पद्म विभूषण'
खेल मंत्रालय ने पद्म पुरस्कारों के लिए तय किए गए नामों को पद्म पुरस्कार समिति के पास भेज दिया है। इन नागरिक पुरस्कारों के लिए चयनित नामों की घोषणा अगले साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाएगी। देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'पद्म विभूषण' अब तक तीन पुरुष खिलाड़ियों को मिला है। इनमें शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और पर्वतारोही सर एडमंड हिलेरी शामिल हैं। विश्वनाथन आनंद को 2007, सचिन तेंदुलकर को 2008 और एडमंड हिलेरी को मरणोपरांत 2008 में 'पद्म विभूषण' से  सम्मानित किया गया था। सचिन तेंदुलकर को साल 2014 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Read Also: पीवी सिंधु ने ओलंपिक स्वर्ण के लिए ट्रॉफियों की कैबिनेट में खाली रखी है जगह

सभी खेलों से जुड़े समाचार पढ़ें सबसे पहले Live Hindustan पर। अपने मोबाइल पर Live Hindustan पढ़ने के लिए डाउनलोड करें हमारा न्यूज एप। और देश-दुनिया की हर खबर से रहें अपडेट।    

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें