फोटो गैलरी

Hindi News खेलखेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने संसद के बाहर भारतीय एथलीटों के सपोर्ट में लगाए 'विक्टरी पंच' और 'जय हिंद' के नारे- VIDEO

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने संसद के बाहर भारतीय एथलीटों के सपोर्ट में लगाए 'विक्टरी पंच' और 'जय हिंद' के नारे- VIDEO

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को यहां संसद के बाहर अन्य सांसदों के साथ मिलकर टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय एथलीटों के सपोर्ट में नारे लगाए। ठाकुर ने इस दौरान देशवासियों से भी...

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने संसद के बाहर भारतीय एथलीटों के सपोर्ट में लगाए 'विक्टरी पंच' और 'जय हिंद' के नारे- VIDEO
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Thu, 22 Jul 2021 01:30 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को यहां संसद के बाहर अन्य सांसदों के साथ मिलकर टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय एथलीटों के सपोर्ट में नारे लगाए। ठाकुर ने इस दौरान देशवासियों से भी टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों और खिलाड़ियों को सपोर्ट करने की अपील की। टोक्यो ओलंपिक शुक्रवार से शुरू हो जा रहा है। पहले, इन खेलों का आयोजन पिछले साल होना था, लेकिन कोरोना म​हामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। खेल मंत्री ने अन्य सांसदों के साथ मिलकर 'विक्टरी पंच' और 'जय हिंद' के भी नारे लगाए। इस दौरान उन्होंने कहा, ' टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले अपने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए आज हम सब यहां इकटठे हुए हैं और ये रहा हमारा ' विक्टरी पंच'।' 

ठाकुर ने इसके बाद लोगों से भी अपील की कि वे भी भारतीय एथलीटों को सपोर्ट करें। उन्होंने कहा, ' आप सबभी अपने अपने घरों पर, कार्यस्थलों पर, अपने पांच साथियों और बाकी टीम के साथ अपना एक वीडियो बनाइये और उसे पांच लोगों को टैग कीजिए और भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए आगे आइये। ताकि हमारे खिलाड़ी भी टोक्यो ओलंपिक में अच्छा कर सकें। चीयर फॅार इंडिया। जय हिंद।' 

टोक्यो ओलंपिक काउंटडाउन की शुरुआत हो चुकी है। खेलों की इस महाप्रतियोगिता में अपना जलवा दिखाने के लिए भारत के सभी खिलाड़ी तैयार हैं। एक साल देरी से हो रहे इस ओलंपिक में भारत के 126 खिलाड़ी हिस्सा लेने के लिए टोक्यो में हैं। ये खिलाड़ी 18 खेलों की 69 प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। भारत पहली बार इतनी बड़ी संख्या में अलग-अलग खेलों में भाग लेगा। भारत ने ओलंपिक में अब तक कुल 28 मेडल जीते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें