VIDEO: यूएई में भारतीय फुटबॉल टीम के प्रशंसकों को पिंजरे में बंद किया गया
एएफसी एशियन कप में यूएई के खिलाफ मैच के दौरान भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों को पक्षियों के पिंजरे में बंद कर दिया गया था। इस घटना का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद अधिकारियों ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया...
एएफसी एशियन कप में यूएई के खिलाफ मैच के दौरान भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों को पक्षियों के पिंजरे में बंद कर दिया गया था। इस घटना का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद अधिकारियों ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। अबुधाबी में खेले गए इस मैच में यूएई ने भारत को 2-0 से हरा दिया। इस वीडियो में पक्षियों के पिंजरे में कुछ भारतीय कैद हैं और एक आदमी हाथ में डंडा (छड़ी) लेकर बाहर बैठा है। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक हाथ में छड़ी लेकर आदमी मजदूरों से पूछता है कि वे किसका समर्थन कर रहे हैं तो फैंस कहते हैं भारतीय टीम का। इस पर वह मजदूरों को कहता है कि यह सही नहीं है क्योंकि वे यूएई में रहते हैं और उन्हें यूएई का समर्थन करना चाहिए।
भारतीय फैंस से यूएई को समर्थन करने के लिए कहा
वह पिंजरे पर छड़ी घुमाते हुए बंधकों से दोबारा पूछता है कि वे किसका समर्थन करेंगे इस बार फैंस का जवाब होता है यूएई। इसके बाद वह पिंजरा खोल देता है और फैंस बाहर निकल जाते हैं। यूएई में ऐसे मामलों में छह महीने से 10 साल तक की सजा और 50,000 से 20 लाख दिरहम (13,611 डालर से 5.44 लाख डालर) तक का जुर्माना हो सकता है। यूएई के अटॉर्नी जनरल के ऑफिस ने एक बयान में कहा, 'वीडियो में कथित तौर पर एक व्यक्ति को दिखाया गया है जिसने पक्षियों के पिंजरे में एशियाई मूल के कई पुरुषों को कैद कर रखा है और वह कैदियों को एएफसी एशियई कप में भारत के खिलाफ मैच में यूएई की राष्ट्रीय टीम का समर्थन करने को कह रहा है।'
🔻دولـة الامارات العربية المتحدة
النائب العام للدولة: تم اتخاذ الإجراءات القانونية ضد صاحب فيديو حبس أشخاص من الجنسية الآسيوية داخل قفص طيور ليدفعهم لتشجيع المنتخب الإماراتي وعرضه على النيابة المختصة باعتبار أن هذا المسلك جريمة معاقب عليها قانونا ولايعبر عن قيم التسامح فالإمارات pic.twitter.com/twUlfbsXaQ
— فاطمة الحبسي (@AlhabsiFatma) January 11, 2019
बंधक बनाने वाले व्यक्ति ने इसे सिर्फ मजाक बताया है
इस बीच इस वीडियो को यूट्यूब को पर डालने वाले ने कहा कि उसने इसे बस मजाक की तरह किया था। उसने लोगों से उसकी भावना समझने की गुजारिश करते हुए कहा, 'ये सभी लोग मेरे कर्मचारी हैं। एक को मैं 22 साल से जानता हूं। मैं इस फार्म में इन लोगों के साथ रहता हूं, हम एक ही थाली में खाना खाते हैं। मैंने उन्हें मारा नहीं, ना ही वास्तव में किसी को कैद किया था। गल्फ न्यूज की खबर के मुताबिक शारजाह पुलिस ने वीडियो सार्वजनिक होने के बाद कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।
AFC ASIAN CUP 2019: गोल करने के कई मौके गंवाकर यूएई से 0-2 से हारा भारत
सभी खेलों से जुड़े समाचार पढ़ें सबसे पहले Live Hindustan पर। अपने मोबाइल पर Live Hindustan पढ़ने के लिए डाउनलोड करें हमारा न्यूज एप। और देश-दुनिया की हर खबर से रहें अपडेट।