Hindi Newsखेल न्यूज़Tokyo Paralympics: Shooter Singhraj wins bronze medal in Men P1 10 m Air Pistol SH1
Tokyo Paralympics: शूटिंग में भारत को दूसरा मेडल मिला, सिंहराज ने जीता ब्रॉन्ज

Tokyo Paralympics: शूटिंग में भारत को दूसरा मेडल मिला, सिंहराज ने जीता ब्रॉन्ज

संक्षेप:

टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने मंगलवार को पहला मेडल मिल गया है। शूटिंग में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत के सिंहराज ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। फाइनल में मनीष नरवाल सातवें स्थान पर...

Aug 31, 2021 12:06 pm ISTHemraj Chauhan लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने मंगलवार को पहला मेडल मिल गया है। शूटिंग में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत के सिंहराज ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। फाइनल में मनीष नरवाल सातवें स्थान पर रहे और दूसरे राउंड में बाहर हो गए। सिंहराज ने फाइनल में 216.8 का स्‍कोर किया। शूटिंग में भारत का यह दूसरा मेडल है। 

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
— Abhinav A. Bindra OLY (@Abhinav_Bindra) August 31, 2021

उनके पहले  महिलाओं की 10मीटर राइफल एसएस 1 इवेंट में अवनि लेखना ने भारत की झोली में गोल्‍ड मेडल डाला था। सोमवार को वो शूटिंग में पैरालंपिक में गोल्ड जीतने वाली पहली महिला भारतीय बनीं। इससे पहले आज भारत की निशानेबाज रुबीना फ्रांसिस टोक्यो पैरालंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में पदक की रेस से बाहर हो गई हैं। वहीं, पुरुषों की तीरंदाजी स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में राकेश कुमार को हार का सामना करना पड़ा। 

सिहराज के ब्रॉन्‍ज मेडल के साथ ही टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भारत का यह 8वां मेडल है। अवन‍ि लेखना के अलावा सुमित अंतिल में मैंस जेवलिन में भारत को गोल्‍ड मेडल दिलाया था। भारत अभी दो गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है।

Hemraj Chauhan

लेखक के बारे में

Hemraj Chauhan

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।