
Tokyo Paralympics 2020: भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन और सोनलबेन पटेल पहले दौर में ही हारीं
भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल और सोनलबेन मनुभाई पटेल को टोक्यो पैरालंपिक खेलों में बुधवार को अपनी स्पर्धाओं के शुरुआती दौर में ही हार का सामना करना पड़ा। महिलाओं की क्लास 3 वर्ग में भाग ले...
भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल और सोनलबेन मनुभाई पटेल को टोक्यो पैरालंपिक खेलों में बुधवार को अपनी स्पर्धाओं के शुरुआती दौर में ही हार का सामना करना पड़ा। महिलाओं की क्लास 3 वर्ग में भाग ले रहीं सोनलबेन पहले तीन गेम के बाद बढ़त पर थीं, लेकिन इसके बाद उनकी लय गड़बड़ा गई और वे दुनिया में चौथे नंबर की चीनी खिलाड़ी और रियो पैरालंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट ली कुआन से 11-9, 3-11, 17-15, 7-11 4-11 से हार गईं।
दूसरी तरफ भाविनाबेन चीन की वर्ल्ड नंबर एक झोउ यिंग के सामने खास चुनौती पेश नहीं कर पाईं। उन्हें क्लास 4 के ग्रुप ए के वुमन सिंगल्स मुकाबले में 3-11, 9-11, 2-11 से हार झेलनी पड़ी। क्लास 3 में वे खिलाड़ी आते हैं, जिनका अपने शरीर के ऊपरी हिस्से पर नियंत्रण नहीं होता है। हालांकि उनके हाथ इससे बहुत कम प्रभावित होते हैं, जबकि क्लास 4 में खिलाड़ी अच्छी तरह से व्हील चेयर पर बैठे रहते हैं और उन्हें हाथों में कोई परेशानी नहीं होती है।

लेखक के बारे में
Mohan Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




