Hindi Newsखेल न्यूज़Tokyo Paralympics 2020: India schedule for 30 August avani lekhara sandeep choudhary Swaroop Mahavir unhalkar
Tokyo Paralympics: देश की 30 अगस्त को इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर, जानिए पूरा शेड्यूल

Tokyo Paralympics: देश की 30 अगस्त को इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर, जानिए पूरा शेड्यूल

संक्षेप:

टोक्यो पैरालिंपिक-2020 में भारत के लिए रविवार का दिन शानदार रहा। भारत को रविवार को  पैरालिंपिक में तीन मेडल मिले। दिन की शुरुआत में टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने देश को पहला सिल्वर मेडल...

Aug 29, 2021 10:01 pm ISTHemraj Chauhan लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

टोक्यो पैरालिंपिक-2020 में भारत के लिए रविवार का दिन शानदार रहा। भारत को रविवार को  पैरालिंपिक में तीन मेडल मिले। दिन की शुरुआत में टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने देश को पहला सिल्वर मेडल दिलाया। इसके बाद हाई जंप में निषाद कुमार ने रविवार को सिल्वर मेडल जीता। विनोद विनोद कुमार ने डिस्कस थ्रो ने डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत को तीसरा मेडल दिलाया। 30 अगस्त को भारत कई इवेंट्स में दावेदारी करेगा। इसमें डिस्कस थ्रो, निशानेबाजी प्रमुख हैं।

30 अगस्त को भारत का शेड्यूल

निशानेबाजी
10 मीटर एयर राइफल एसएच1, महिला राउंड 2: अवनी लेखरा
10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1, मेन्स राउंड वन इवेंट: स्वरूप महावीर उन्हालकर, दीपक सैनी

— SAI Media (@Media_SAI) August 29, 2021

एथलेटिक्स
पुरुषों का डिस्कस थ्रो F56: योगेश कथुनिया
पुरुषों की भाला फेंक F46: सुंदर सिंह गुर्जर, अजीत सिंह, देवेंद्र झाझरिया
पुरुषों की भाला फेंक F64: सुमित अंतिल, संदीप चौधरी
 

Hemraj Chauhan

लेखक के बारे में

Hemraj Chauhan

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।