पैरालंपिक गेम्स 2020: भाविनाबेन टेबल टेनिस के नॉकआउट दौर में
भारतीय खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल गुरुवार को यहां ग्रेट ब्रिटेन की मेगान शैकलटन पर 3-1 की जीत से टोक्यो पैरालंपिक खेलों की टेबल टेनिस के विमेंस सिंगल्स क्लास 4 इवेंट में नॉकआउट दौर में पहुंच...

भारतीय खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल गुरुवार को यहां ग्रेट ब्रिटेन की मेगान शैकलटन पर 3-1 की जीत से टोक्यो पैरालंपिक खेलों की टेबल टेनिस के विमेंस सिंगल्स क्लास 4 इवेंट में नॉकआउट दौर में पहुंच गई। भारत की 34 वर्षीय खिलाड़ी ने दुनिया में नौवें नंबर की शैकलटन को 41 मिनट तक चले मैच में 11-7, 9-11, 17-15, 13-11 से हराया।
दुनिया में 12वें नंबर की भारतीय के लिए यह करो या मरो वाला मैच था। उन्होंने पहला गेम केवल आठ मिनट में जीता लेकिन शैकलटन ने दूसरा गेम जीतकर अच्छी वापसी की। इसके बाद अगले दो गेम में दोनों खिलाड़ियों ने अपनी जी जान लगा दी, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने महत्वपूर्ण मौकों पर अंक बनाए और जीत हासिल करने में सफल रही।
भाविनाबेन की यह टूर्नामेंट में पहली जीत है, क्योंकि वह पहले मैच में दुनिया की नंबर एक चीनी खिलाड़ी झोउ यिंग से 0-3 से हार गई। भाविनाबेन के दो मैचों में तीन अंक रहे और वह यिंग के साथ नॉकआउट चरण में पहुंचने में सफल रही।
लेखक के बारे में
Namita Shuklaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


