Tokyo Olympics 2020 Day-15: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, एथलेटिक्स में भारत को दिलाया पहला गोल्ड मेडल
जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों के 15वें दिन नीरज चोपड़ा और बजरंग पूनिया ने कमाल कर दिखाया है। नीरज ने भालाफेंक इवेंट में गोल्ड पर कब्जा जमाते हुए भारत को एथलेटिक्स में पहला...
इस खबर को सुनें
जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों के 15वें दिन नीरज चोपड़ा और बजरंग पूनिया ने कमाल कर दिखाया है। नीरज ने भालाफेंक इवेंट में गोल्ड पर कब्जा जमाते हुए भारत को एथलेटिक्स में पहला गोल्ड मेडल दिलाया, वही बजरंग ने पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग के फ्रीस्टाइल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। नीरज का दूसरा थ्रो 87.58 मीटर का था और उनका यह प्रयास उन्हें गोल्ड मेडल दिलाने के लिए काफी रहा। नीरज इसी के साथ ओलंपिक खेलों में मेडल मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। भारत का हालांकि गोल्फ में पहला मेडल जीतने का सपना टूट गया। महिला गोल्फर अदिति अशोक चौथे और अंतिम राउंड में चौथे स्थान पर रहीं और वह मामूली अंतर से मेडल जीतने से चूक गईं।
ALL UPDATES:
5:40 PM: नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है। यह भारत का एथलेटिक्स में पहला गोल्ड मेडल है।
Javelin thrower Neeraj Chopra wins the first #Gold medal for India at #Tokyo2020; throw 87.58 meters in first attempt pic.twitter.com/gsbwb5xIBy
— ANI (@ANI) August 7, 2021
5:30 PM: नीरज ने अपने पांचवें प्रयास में भी फाउल कर दिया है। अच्छी बात यह है कि इसके बावजूद नीरज सबसे आगे चल रहे है और गोल्ड जीतने के करीब पहुंच चुके हैं। नीरज ने अब तक सबसे बढ़िया थ्रो 87.58 मीटर का किया है।
5:20 PM: नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो के फाइनल इवेंट के चौथे राउंड में फाउल किया है। वे अब भी सबसे आगे चल रहे हैं।
5:00 PM: भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने अपनी तीसरे प्रयास में 76.69 मीटर का थ्रो किया है। नीरज अब भी तीसरे राउंड के बाद सबसे आगे चल रहे हैं।
Third Attempt - 76.79m@Neeraj_chopra1 continues to sit comfortably on top with the best throw of 87.58m! 😎#Tokyo2020 | #UnitedByEmotion | #StrongerTogether | #Athletics | #Olympics
— #Tokyo2020 for India (@Tokyo2020hi) August 7, 2021
4:45 PM: नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 का थ्रो किया है। नीरज से अब मेडल की उम्मीदें बढ़ गई हैं। दो राउंड के बाद नीरज चोपड़ा सबसे आगे हैं।
Neeraj Chopra is only getting better with each throw! 🔥
— #Tokyo2020 for India (@Tokyo2020hi) August 7, 2021
Second attempt - 87.58m #Tokyo2020 | #UnitedByEmotion | #StrongerTogether | #Athletics | #Olympics | @Neeraj_chopra1
4:30 PM: मेडल के प्रबल दावेदार नीरज चोपड़ा का मैच शुरू हो गया है। उन्होंने अपने पहले प्रयास में शानदार प्रदर्शन करते हुए 87 मीटर का भाला फेंका है।
Neeraj Chopra's first throw - 87.03m 🤯
— #Tokyo2020 for India (@Tokyo2020hi) August 7, 2021
WHATTA START! 👏#StrongerTogether | #UnitedByEmotion | #Olympics | #Tokyo2020 | #Athletics @Neeraj_chopra1
4:30 PM: भारत के बजरंग पूनिया ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश को टोक्यो में छठा पदक दिला दिया है। उन्होंने यह मैच एकतरफा अंदाज में 8-0 से अपने नाम किया। इसी के साथ भारत ने ओलंपिक खेलों में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी कर ली है।
#Wrestling
— Doordarshan Sports #TokyoOlympics (@ddsportschannel) August 7, 2021
बजरंग पूनिया ने एक तरफा खेल खेलते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया
स्कोर: IND🇮🇳 8-0 🇰🇿KAZ#TeamIndia #CheerForIndia #Tokyo2020 #Olympics
4:20 PM: बजरंग पूनिया मेडल जीतने के काफी पहुंच चुके हैं। उनके पास इस समय 4-0 की बढ़त हासिल है और लगभग 1 मिनट का समय बचा है।
4:15 PM: मेडल जीतने के प्रबल दावेदार बजरंग पूनिया का मैच शुरू हो गया है।
3:50 PM: भारतीय समयानुसार, बजरंग पूनिया का मैच 4 बजे के बाद शुरू होगा। बजरंग ओलंपिक शुरू होने से पहले पदक जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक थे और ऐसे में वे पदक के साथ ही वापस भारत लौटना चाहेंगे।
3:20 PM: भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया का ब्रॉन्ज मेडल मैच अब से कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। बजरंग अगर पदक जीतने में कामयाब होते हैं तो भारत ओलंपिक खेलों में सबसे ज्यादा पदक जीतने के अपने रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगा। गौरतलब है कि भारत लंदन ओलंपिक खेलों में सर्वाधिक 6 पदक जीता है।
Tune now into DD Sports 1.0 for live action https://t.co/c8EOe79ixn
— Doordarshan Sports #TokyoOlympics (@ddsportschannel) August 7, 2021
12:30 PM: टोक्यो ओलंपिक में भारत का गोल्फ में मेडल जीतने का सपना टूट गया। महिला गोल्फर अदिति अशोक चौथे और अंतिम राउंड में चौथे स्थान पर रहीं और वह मामूली अंतर से मेडल जीतने से चूक गईं। ओलंपिक में किसी भी भारतीय का अब तक का यह सबसे बेस्ट प्रदर्शन हैं। अदिति 2016 रियो ओलंपिक में 41वें नंबर पर रहीं थीं। दुनिया की नंबर एक गोल्फर अमेरिका की नैली कोर्दा ने दो अंडर 69 के साथ 17 अंडर कुल स्कोर करके गोल्ड मेडल जीता। मेजबान जापान की मोनी इनामी ने सिल्वर और न्यूजीलैंड की लैडिय कू ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।
That winning feeling 😄
— Olympic Golf (@OlympicGolf) August 7, 2021
🇺🇸 🇯🇵 🇳🇿
🥇🥈🥉 pic.twitter.com/7mvfKkoL9M
10:30 AM: टोक्यो ओलंपिक में भारत का गोल्फ में मेडल जीतने का सपना टूट गया। महिला गोल्फर अदिति अशोक चौथे और अंतिम राउंड में चौथे स्थान पर रहीं और वह मामूली अंतर से मेडल जीतने से चूक गईं। ओलंपिक में किसी भी भारतीय का अब तक का यह सबसे बेस्ट प्रदर्शन हैं। अदिति 2016 रियो ओलंपिक में 41वें नंबर पर रहीं थीं।
#Tokyo2020: Golfer Aditi Ashok puts on a brilliant show, finishes 4th. pic.twitter.com/4qPHfgyUst
— ANI (@ANI) August 7, 2021
10:20 AM: टोक्यो ओलंपिक में भारत का गोल्फ में मेडल जीतने का सपना टूट गया। महिला गोल्फर अदिति अशोक चौथे और अंतिम राउंड में चौथे स्थान पर रहीं और वह मेडल जीतने से चूक गईं।
💔💔💔
— India_AllSports (@India_AllSports) August 7, 2021
Aditi Ashok misses medal by a whisker. Finishes at 4th spot.
Absolute proud of you Aditi the way you have performed in last 4 days.
More power to you ♥️ #Tokyo2020 #Tokyo2020withIndia_AllSports pic.twitter.com/LHmJUUTWZB
10:05 AM: टोक्यो ओलंपिक में व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले स्पर्धा का खेल खराब मौसम के बाद फिर शुरू हो गया है। चौथे और अंतिम राउंड में खेल शुरू होने के बाद भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक चौथे नंबर पर खिसक गई हैं।
One hole to play. Everything on the line.
— Olympic Golf (@OlympicGolf) August 7, 2021
🇯🇵 -17 Mone Inami
🇺🇸 -17 Nelly Korda
🇳🇿 -16 Lydia Ko
🇮🇳 -15 Aditi Ashok
🇦🇺 -14 Hannah Green#Olympics #Golf pic.twitter.com/xQrWJmM2A7
09:48 AM: टोक्यो ओलंपिक में व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले स्पर्धा का खेल खराब मौसम के बाद फिर शुरू हो गया है। चौथे और अंतिम राउंड में 16 होल के बाद भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक स्कोर 15 अंडर पार के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर बनी हुई हैं।
Let's do this!
— Olympic Golf (@OlympicGolf) August 7, 2021
Play has resumed after a 49-minute delay.
🇺🇸 -17 (16) Nelly Korda
🇯🇵 -16 (16) Mone Inami
🇳🇿 -15 (16) Lydia Ko
🇮🇳 -15 (16) Aditi Ashok
🇦🇺 -14 (16) Hannah Green#Olympics #Golf
09:25 AM: टोक्यो ओलंपिक में महिला गोल्फ स्पर्धा में व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में खराब मौसम के कारण खेल को रोक दिया गया है। बारिश शुरू होने के बाद खिलाड़ियों को अपने क्लब हाउस लौटने को कहा गया है। चौथे और अंतिम राउंड में 16 होल के बाद भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक स्कोर 15 अंडर पार के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर बनी हुई हैं। खराब मौसम के कारण अगर खेल दोबारा शुरू नहीं हो पाता है या अगर 72 होल पूरे नहीं हो पाते हैं तो 54 यानि के तीन राउंड के प्रदर्शन के आधार पर ही मेडल का फैसला किया जाएगा। इस हिसाब से अदिति सिल्वर मेडल जीत लेगी क्योंकि तीसरे राउंड की समाप्ति के बाद वह दूसरे नंबर पर थी।
Olympic officials plan for 72 holes at women’s competition, Sunday finish if needed. pic.twitter.com/jV0EaylprO
— Rex Hoggard (@RexHoggardGC) August 5, 2021
If the 4th round is not completed due to thunderstorm, score of 54 holes will be considered. #Aditi Ashok @HTSportsNews @Tokyo2020 pic.twitter.com/p0GTNvRAdz
— Avishek Roy (@tweet2avishek) August 7, 2021
09:00 AM: टोक्यो ओलंपिक में महिला गोल्फ स्पर्धा में व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में खराब मौसम के कारण खेल को रोक दिया गया है। बारिश शुरू होने के बाद खिलाड़ियों को अपने क्लब हाउस लौटने को कहा गया है। चौथे और अंतिम राउंड में 16 होल का खेल हो चुका है और भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर बनी हुई हैं। उनका स्कोर 15 अंडर पार है।
Due to dangerous weather in the area, the final round was suspended at 12:26 p.m. JST.
— Olympic Golf (@OlympicGolf) August 7, 2021
The last group has teed off on No. 17.
🇺🇸 -17 (16) Nelly Korda
🇯🇵 -16 (16) Mone Inami
🇳🇿 -15 (16) Lydia Ko
🇮🇳 -15 (16) Aditi Ashok#Olympics #Golf
08:40 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में चौथे और अंतिम राउंड में फिर से संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। इसके बाद वह एक बार फिर से मेडल की रेस में वापस लौट आई हैं। अंतिम राउंड में अब केवल दो होल और होने बाकी हैं।
Golf Update:
— India_AllSports (@India_AllSports) August 7, 2021
Aditi Ashok at tied 3rd spot now (with one other) | Just 2 holes to go#TokyoOlympics #Tokyo2020withIndia_AllSports pic.twitter.com/wDBdHXUJwA
08:40 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में चौथे और अंतिम राउंड में 15 होल पूरे होने के बाद मेडल की रेस से पीछे हो गई है। अदिति अब चौथे स्थान पर खिसक गई हैं। मेडल की रेस में बने रहने के लिए उन्हें टॉप थ्री में वापसी करनी होगी। अंतिम राउंड में अब केवल तीन होल और होने बाकी हैं।
🇺🇸 @NellyKorda -17
— LPGA (@LPGA) August 7, 2021
🇯🇵 Mone Inami -16
🇳🇿 Lydia Ko -16
Three holes to play.
The golf is good at the #Olympics. pic.twitter.com/otrSldvpwy
08:30 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में चौथे और अंतिम राउंड में 14 होल पूरे होने के बाद दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। 12वें होल पर बर्डी लगाने के बाद वह जापान की मोनी इनामी और न्यूजीलैंड की लैडिय कू के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गई थी। अंतिम राउंड में अभी चार होल और बाकी है, उसके बाद मेडल के विजेता का फैसला होगा।
4 holes to play
— Olympic Golf (@OlympicGolf) August 7, 2021
4 players -15 or better
3 medals 🥇🥈🥉
🇺🇸 -17 Nelly Korda
🇯🇵 -15 Mone Inami
🇳🇿 -15 Lydia Ko
🇮🇳 -15 Aditi Ashok pic.twitter.com/kK0UCDSnSN
08:00 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में चौथे और अंतिम राउंड में फिर से संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुुंच गई हैं। 12वें होल पर बर्डी लगाने के बाद वह जापान की मोनी इनामी और न्यूजीलैंड की लैडिय कू के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गई।
There's been lots of excitement so far. Let's add some more! 🤪
— Olympic Golf (@OlympicGolf) August 7, 2021
🇯🇵 Mone Inami and 🇩🇰 Emily Kristine Pedersen are both 3-under today and have made it a four-way tie for second at 13-under.#Olympics #Golf pic.twitter.com/2Ntp2cftcJ
07: 45 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में चौथे राउंड में फिर से संयुक्त तीसरे स्थान पर खिसक गई हैं। 11वें होल बोगी खेलने के कारण अदिति संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर खिसक गईं। एक समय वह मेडल की दौर से बाहर हो गई थी, लेकिन बाद में उन्होंने फिर से वापसी कर ली।
There's been lots of excitement so far. Let's add some more! 🤪
— Olympic Golf (@OlympicGolf) August 7, 2021
🇯🇵 Mone Inami and 🇩🇰 Emily Kristine Pedersen are both 3-under today and have made it a four-way tie for second at 13-under.#Olympics #Golf pic.twitter.com/2Ntp2cftcJ
07:33 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में फिर से संयुक्त दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। 10वें होल पर पार से अदिति संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंचने में सफल रहीं। अदिति ने तीन राउंड खत्म होने के बाद 12-अंडर 201 का स्कोर बनाया था।
A birdie for Nelly, a bogey for Lydia and a par for Aditi in hole no.10 means Nelly takes the lead, and the other two are in a three-way tie with Emily Pederson at second! 🤯
— #Tokyo2020 for India (@Tokyo2020hi) August 7, 2021
This is getting exciting with each passing round! 😍#UnitedByEmotion | #StrongerTogether | #Golf https://t.co/rvOwJU1Czu
07: 21 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में फिर से तीसरे नंबर पर खिसक गई है। नौवें होल पर बोगी के कारण अदिति अब संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर है। चोटी पर चल रहीं अमेरिका की नैली कोर्दा टॉप पर कायम हैं। अदिति ने तीन राउंड खत्म होने के बाद 12-अंडर 201 का स्कोर बनाया था।
Buckle up for the back nine 🔥
— Olympic Golf (@OlympicGolf) August 7, 2021
🇺🇸 -16 (9) Nelly Korda
🇳🇿 -15 (9) Lydia Ko
🇮🇳 -14 (9) Aditi Ashok
🇩🇰 -14 (10) Emily Kristine Pedersen#Olympics #Golf pic.twitter.com/JMzFLlsqIH
07: 12 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक फिर से तीसरे नंबर पर खिसक गई है। नौवें होल पर बोगी के कारण अदिति अब संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर है। चोटी पर चल रहीं अमेरिका की नैली कोर्दा टॉप पर कायम हैं। अदिति ने तीन राउंड खत्म होने के बाद 12-अंडर 201 का स्कोर बनाया था।
Buckle up for the back nine 🔥
— Olympic Golf (@OlympicGolf) August 7, 2021
🇺🇸 -16 (9) Nelly Korda
🇳🇿 -15 (9) Lydia Ko
🇮🇳 -14 (9) Aditi Ashok
🇩🇰 -14 (10) Emily Kristine Pedersen#Olympics #Golf pic.twitter.com/JMzFLlsqIH
06: 42 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक संयुक्त रूप से अब पहले नंबर पर पहुंच गई हैं। चोटी पर चल रहीं अमेरिका की नैली कोर्दा के डबल बोगी के कारण अदिति न्यूजीलैंड की लैडिय कू के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। अदिति ने तीन राउंड खत्म होने के बाद 12-अंडर 201 का स्कोर बनाया था।
The 🥇 pressure is real.
— Olympic Golf (@OlympicGolf) August 7, 2021
It's a three-way tie for the lead after Nelly Korda double bogeys No. 7.
🇺🇸 -14 Nelly Korda
🇳🇿 -14 Lydia Ko
🇮🇳 -14 Aditi Ashok#Olympics #Golf pic.twitter.com/FuP7wId3Ks
06: 20 AM: अदिति के टोक्यो में मेडल जीतने के सपने को पूरा करने के लिए उनकी मां भी उनके साथ है। अदिति इस बार अपनी मां के साथ टोक्यो में हैं। उनकी मां माहेश्वरी अशोक इस बार अपनी बेटी की कैडी बनकर गई हैं। वहीं, रियो ओलंपिक में उनके पिता अदिति के साथ थे, जो अपनी बेटी का बैग गोल्फ कोर्स में उठाया करते थे। लेकिन इस बार उनकी मां इस भूमिका में हैं।
Aditi Ashok is spreading the #Olympics love with her family. ❤️
— Doordarshan Sports #TokyoOlympics (@ddsportschannel) August 6, 2021
At the 2016 #Olympics , Aditi had her father caddie for her in Rio.
This year, Aditi has her mother on the bag in her hunt for a #Tokyo2020 medal. pic.twitter.com/bvcamlRED3
06: 15 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक एक बार फिर से अपना दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। अदिति इस समय संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर है और वह एक बार फिर से सिल्वर मेडल की रेस में वापस लौट आई हैं।
Watch and take notes 🗒️
— Olympic Golf (@OlympicGolf) August 6, 2021
The final group leads the field in three different phases 👀
🇺🇸 @NellyKorda - Off the Tee: 1st (+5.414 strokes gained)
🇮🇳 @aditigolf - Putting: 1st (+9.008)
🇳🇿 Lydia Ko - Approach: 1st (+5.638)#Olympics #Golf pic.twitter.com/sQpPfLaur5
05: 50 AM: नंबर 2 पर रहते हुए चौथे राउंड की शुरुआत करने वाली भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक तीसरे नंबर पर खिसक गई हैं। उन्होंने अपना पार 12 का स्कोर कायम कर रखी है और वह अभी भी ब्रॉन्ज मेडल पॉजिशन पर बनी हुई हैं।
#Tokyo2020 #Olympics | Aditi Ashok maintaining her score of -12 Par, but she has now slipped to no. 3 position. She is still in bronze medal position.
— HT Sports (@HTSportsNews) August 7, 2021
Follow live updates:https://t.co/x1sAuB7BBq
05: 30 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक टोक्यो ओलंपिक खेलों में मेडल जीतने के काफी करीब पहुंच गई हैं। अदिति तीसरे राउंड के बाद भी दूसरे स्थान पर चल रही हैं। अदिती के पास अब मेडल जीतने का मौका है। वह अगर नंबर 2 पर बनीं रहती है तो भारत का मेडल पक्का हो जाएगा।
Iconic Moment for 🇮🇳
— DrunkGeek (@drunkgeek_) August 6, 2021
All thanks to #AditiAshok 😍 pic.twitter.com/4n2WlwmLmq
🇮🇳 golfer @aditigolf is en route to bring #Olympics glory to the nation, catch her live in the #Golf Women's Round 4
— SAIMedia (@Media_SAI) August 6, 2021
Stay tuned for updates and continue sending in your #Cheer4India messages#TeamIndia #Tokyo2020 #Cheer4India pic.twitter.com/O9HK4XOKgE
Golfer @DikshaDagar will begin Round 4 of #Golf at #Tokyo2020 in a few hours. Get ready to cheer for her with your #Cheer4India messages.
— SAIMedia (@Media_SAI) August 6, 2021
Watch this space for updates. #Olympics #TeamIndia pic.twitter.com/xDFjCIB4LL