फोटो गैलरी

Hindi News खेलटोक्यो ओलंपिक 2020 में टेनिस टीम के फिजियो से मदद लेगी कुश्ती टीम

टोक्यो ओलंपिक 2020 में टेनिस टीम के फिजियो से मदद लेगी कुश्ती टीम

टोक्यो ओलंपिक में मौजूद भारतीय कुश्ती टीम नेशनल टेनिस टीम के फिजियो आनंद दुबे की सेवाओं का इस्तेमाल करेगी। देश की ओलंपिक संस्था ने राष्ट्रीय टेनिस महासंघ से अनुरोध किया कि वह पहलवानों की मदद के लिए...

टोक्यो ओलंपिक 2020 में टेनिस टीम के फिजियो से मदद लेगी कुश्ती टीम
एजेंसी,टोक्योSun, 01 Aug 2021 03:47 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

टोक्यो ओलंपिक में मौजूद भारतीय कुश्ती टीम नेशनल टेनिस टीम के फिजियो आनंद दुबे की सेवाओं का इस्तेमाल करेगी। देश की ओलंपिक संस्था ने राष्ट्रीय टेनिस महासंघ से अनुरोध किया कि वह पहलवानों की मदद के लिए फिजियो को वहीं रहने दें। भारतीय पुरुष कुश्ती टीम महज एक फिजियो बृजेश कुमार के साथ टोक्यो पहुंची है लेकिन उनका एक्रिडिटेशन सिर्फ अभ्यास एरीना तक ही सीमित है।

Tokyo Olympics 2020: कैलेब ड्रेसेल ने तैराकी में जीते 5 गोल्ड, महिलाओं में एम्मा मैककॉन ने बनाया नया रिकॉर्ड

उन्हें कुश्ती के मुख्य स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं है। पहले की खबरों के अनुसार तीरंदाजी टीम के फिजियो चिन्मय श्रीरंग भिडे को तीरंदाजों का अभियान खत्म होने के बाद रुकने के लिए कहा जाता, लेकिन भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने दुबे की सेवाएं लेने का निर्णय किया। एक सूत्र ने कहा, 'हां, आईओए ने अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) को लिखकर दुबे के वहीं रुकने का अनुरोध किया। उन्हें शनिवार को टोक्यो से रवाना होना था लेकिन अब वह बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया और रवि दहिया के साथ होंगे।'

Tokyo Olympics: कोरोना नियमों को तोड़ने के आरोप में छह लोगों को किया ओलंपिक से बाहर, जॉर्जिया के दो सिल्वर मेडलिस्ट भी शामिल

उन्होंने कहा, 'दुबे को मुख्य स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति मिली हुई है, इसलिए वह पहलवानों की मदद करेंगे।' भारतीय टेनिस खिलाड़ी ड्रॉ में ज्यादा आगे नहीं जा सके जिसमें सुमित नागल दूसरे दौर में जबकि सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी पहले दौर में ही बाहर हो गई। भारतीय पहलवानों के विदेशी कोच सोमवार को टोक्यो पहुंचेंगे। भारतीय कुश्ती दल अपना अभियान मंगलवार से शुरू करेगा जिसमें सोनम मलिक महिलाओं की 62 किग्रा स्पर्धा के लिए मैट पर उतरेंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें