टोक्यो रवाना होने से पहले ठुमके लगाती नजर आईं सानिया मिर्जा, बताया अपने नाम में 'A' का मतलब

Jul 15, 2021 01:53 pm ISTHemraj Chauhan लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी  सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम में एक वीडियो शेयर किया है। टोक्यो ओलंपिक में रवाना होने से पहले उन्होंने ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सानिया मिर्जा ओलंपिक किट...

 टोक्यो रवाना होने से पहले ठुमके लगाती नजर आईं सानिया मिर्जा, बताया अपने नाम में  'A' का मतलब

भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी  सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम में एक वीडियो शेयर किया है। टोक्यो ओलंपिक में रवाना होने से पहले उन्होंने ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सानिया मिर्जा ओलंपिक किट में नजर आ रही है और ठुमके लगा रही हैं। टोक्यो ओलंपिक का आयोजन  23 जुलाई से 8 अगस्त तक होगा। सानिया चौथी बार ओलंपिक में हिस्सा लेंगी। सानिया का ये वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

सानिया ने बुधवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में कैप्शन लिखा,' मेरे नाम का 'A' मेरे जीवन में बहुत मायने रखता है। सानिया ने वीडियो के जरिए अपने नाम में आने वाले 'A' का मतलब आक्रामकता, महत्वकांक्षा, उपलब्धि और स्नेह बताया है। सानिया के इस वीडियो में फैंस खूब कमेंट कर कर रहे हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया में जबरदस्त वायरल हो रहा है। सानिया के इस वीडियो को 122,478 लोग लाइक कर चुके हैं।

मंगलवार को प्रधानमंत्री ने टोक्यो जाने जिन खिलाड़ियों से बात की थी, उसमें सानिया मिर्जा भी शामिल थी।  पीएम मोदी के साथ बातचीत के दौरान सानिया ने कहा कि आपसे और सरकार से हमेशा ही समर्थन मिलता रहा है। मैं आपसे निजी तौर पर मिली तो आपने हमेशा मुझसे प्रोत्साहित करते रहे हैं। आप हर चीज में साथ देते हैं। भारत की ओर से टोक्यो ओलिंपिक में 126 खिलाड़ी 18 स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। इस बार ये खेल बिना दर्शकों के हो रहे हैं।

Hemraj Chauhan

लेखक के बारे में

Hemraj Chauhan

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;