फोटो गैलरी

Hindi News खेलTOKYO OLYMPICS 2020: खेलों के इस महाकुंभ का पूरा कार्यक्रम हुआ घोषित

TOKYO OLYMPICS 2020: खेलों के इस महाकुंभ का पूरा कार्यक्रम हुआ घोषित

अगले साल जापान की राजधानी टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक खेलों के कार्यक्रम मंगलवार को घोषित कर दिए गए हैं। ओलम्पिक की वेबसाइट ओलम्पिक डॉट ओ आर जी पर इस बात की जानकारी दी गई। टोक्यो ओलम्पिक की शुरुआत...

TOKYO OLYMPICS 2020: खेलों के इस महाकुंभ का पूरा कार्यक्रम हुआ घोषित
आईएएनएस। ,नई दिल्ली। Wed, 17 Apr 2019 01:25 AM
ऐप पर पढ़ें

अगले साल जापान की राजधानी टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक खेलों के कार्यक्रम मंगलवार को घोषित कर दिए गए हैं। ओलम्पिक की वेबसाइट ओलम्पिक डॉट ओ आर जी पर इस बात की जानकारी दी गई। टोक्यो ओलम्पिक की शुरुआत 24 जुलाई से हो रही है। यह खेल नौ अगस्त तक चलेंगे। खेलों के महाकुम्भ के उद्घाटन समारोह से दो दिन पहले ही हालांकि महिला फुटबॉल के प्रीलीमिनरी राउंड खेले जाएंगे। उद्घाटन समारोह 24 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।

रोविंग और तीरंदाजी की शुरुआत 24 तारीख से ही होगी। वहीं महिला निशानेबाजी 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का आयोजन पहले ही दिन होगा और इसी दिन पदक राउंड भी खेला जाएगा। पहले दिन कुल 11 पदक दांव पर होंगे, जिनमें निशानेबाजी के अलावा तीरंदाजी, साइकलिंग, फेंसिंग जुडो, ताइक्वांडो और भारत्तोलक में पदकों की रेस होगी। दूसरे दिन से बास्केटबाल तीन गुणा तीन की शुरूआत होगी। एक अगस्त को 21 पदक दांव पर होंगे। इस दिन जुडो, ट्राइथोलोन, निशानेबाजी में पदकों पर नजरें रहेंगी।

अगले दिन महिला मैराथन, पुरुष 100 मीटर एथलेटिक्स, जिम्नास्टिक और पुरुष टेनिस एकल वर्ग को मिलाकर कुल 26 पदक दांव पर होंगे। आठ अगस्त को कुल 30 स्पर्धाओं के फाइनल में खिलाड़ी संघर्ष करेंगे। इस दिन रिदम जिमनास्टिक, महिला गोल्फ, पुरुष बास्केटबाल, पुरुष फुटबाल, पुरुष वॉलीबाल, आर्टिस्टिक तैराकी में फाइनल खेले जाएंगे। इन खेलों के अलावा कई अन्य खेलों में भी इसी दिन फाइनल आयोजित किए जाएंगे। नौ अगस्त को खेलों का समापन होगा। इस दिन पुरुष मैराथन आयोजित किया जाएगा। ओलम्पिक में कुल 33 खेलों में 339 स्पर्धाओं के आयोजन किए जाएंगे।

सभी खेलों से जुड़े समाचार पढ़ें सबसे पहले Live Hindustan पर। अपने मोबाइल पर Live Hindustan पढ़ने के लिए डाउनलोड करें हमारा न्यूज एप। और देश-दुनिया की हर खबर से रहें अपडेट।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें