फोटो गैलरी

Hindi News खेलTokyo Olympics 2020: एलिना स्वितोलिना ने देश की खातिर टाला हनीमून, हाल ही में शादी के बाद कोर्ट में की वापसी

Tokyo Olympics 2020: एलिना स्वितोलिना ने देश की खातिर टाला हनीमून, हाल ही में शादी के बाद कोर्ट में की वापसी

टेनिस के स्टार कपल एलिना स्वितोलिना और गेल मोनफिल्स ने शुक्रवार को शादी कर ली। लेकिन इन दोनों को अपने हनीमून के लिए इंतजार करना पडे़गा। टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू हो रहे हैं। ऐसे में ये दोनों...

Tokyo Olympics 2020: एलिना स्वितोलिना ने देश की खातिर टाला हनीमून, हाल ही में शादी के बाद कोर्ट में की वापसी
लाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 21 Jul 2021 03:12 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

टेनिस के स्टार कपल एलिना स्वितोलिना और गेल मोनफिल्स ने शुक्रवार को शादी कर ली। लेकिन इन दोनों को अपने हनीमून के लिए इंतजार करना पडे़गा। टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू हो रहे हैं। ऐसे में ये दोनों शादी के दो दिन बाद ओलंपिक गेम्स में भाग लेने के लिए टोक्यो जाने वाली फ्लाइट में सवार हुए। दुनिया की 6वें नंबर की खिलाड़ी यूक्रेन की  एलिना स्वितोलिना ने मंगलवार को एरिएक टेनिस पार्क में अभ्यास करती नजर आईं।

एलिना स्वितोलिना टोक्यो ओलंपिक में पांच साल पहले रियो डी जेनेरियो ओलपिंक खेलों में किए गए अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहेंगी। रियो ओलंपिक 2016 में वो क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई थीं।  स्वितोलिना ने इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन को बताया कि हम एक साल में इतनी सारी प्रतियोगिताएं को भाग लेने के आदी हैं, इसलिए आराम करने का समय नहीं है। अब टेनिस और ओलंपिक पर ध्यान देने का समय है। किसी भी एथलीट के लिए यहां होना बहुत खास है। हनीमून की योजना नवंबर में है।

 

यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना जब 21 साल की थी तब उन्होने रियो में महिला सिंगल्स के तीसरे दौर में अमेरिकी की महान टेनिस प्लेयर सेरेना विलियम्स को बाहर कर दिया था। लेकिन वो क्वार्टर फाइनल में चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा हैं को नहीं हरा पाई थी। रियो ओलंपिक के समय एलिना स्वितोलिना की दुनिया में रैंकिंग 20 थी।

IOC ने किया ऐलान, ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में होंगे साल 2032 के ओलंपिक

टोक्यो ओलंपिक के लिए कड़ी मेहनत कर रही  स्वितोलिना ने कहा कि मेरी जीवन में बहुत सारी रोमांचक घटनाएं हैं। अब ओलंपिक में होना बहुत अच्छा है। उन्होंने कहा कि शादी करना अविश्वसनीय था और अभी कोविड के प्रतिबंधों के साथ दो परिवारों का एक साथ जुड़ना भी अविश्वसनीय था। हमारे पास एक शानदार समय था। लेकिन अब हम यहां हैं। हमें तैयारी करनी होगी और उम्मीद है कि हम यहां टोक्यो में अच्छा खेलेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें