फोटो गैलरी

Hindi News खेलTokyo Olympics Day 13 LIVE: कड़े मुकाबले में रूसी पहलवान से हारे रवि, सिल्वर से करना पड़ा संतोष, अंतिम सेकेंड में ब्रॉन्ज से चूके दीपक

Tokyo Olympics Day 13 LIVE: कड़े मुकाबले में रूसी पहलवान से हारे रवि, सिल्वर से करना पड़ा संतोष, अंतिम सेकेंड में ब्रॉन्ज से चूके दीपक

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। रेसलिंग में रवि दहिया को पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा फाइनल...

1/ 4
Hockey India
2/ 4Hockey India
3/ 4
Hockey
4/ 4Hockey
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Thu, 05 Aug 2021 05:09 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। रेसलिंग में रवि दहिया को पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा फाइनल में रूस ओलंपिक समिति के जावुर युगुऐव के खिलाफ हारकर सिल्वर से संतोष करना पड़ा। उनके अलावा दीपक पूनिया भी अपना ब्रॉन्ज मेडल मैच हार गए हैं। दीपक पहले राउंड में आगे चल रहे थे, लेकिन बाद में वह अंतिम सेकेंड में ब्रॉन्ज जीतने से चूक गए। महिला वर्ग में विनेश फोगाट को फ्रीस्टाइल 53 किग्रा वर्ग में बेलारूस की वानेसा कालादजिन्सकाया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। विनेश का अब रेपेचेज में उतरने का भी मौका खत्म हो गया क्यों​कि उन्हें हराने वाली बेलारूस की वानेसा कालादजिन्सकाया को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। अंशु मलिक भी फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग का अपना ब्रॉन्ज मेडल मैच हार गई हैं।

LIVE UPDATES:

 

5: 05 PM: भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया के गोल्ड जीतने से चूकने के बाद दीपक पूनिया भी ब्रॉन्ज मेडल जीतने से चूक गए हैं। दीपक को 86 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में सेन मरिनो के माइल्स एमिने से कड़े मुकाबले में 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। 

 

4: 55 PM: भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने से चूक गए हैं और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा है। रवि के बाद दीपक पूनिया भी मैट पर उतरे हुए हैं और वह आगे चल रहे हैं। उन्होंने 2-0 की बढ़त बना ली है। 

 

4: 45 PM: भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया का ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट गया है। रवि को टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा फाइनल में रूस ओलंपिक समिति के जावुर युगुऐव से 4-7 से हार कर सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। रवि ओलंपिक में सिल्वर जीतने वाले भारत के दूसरे पहलवान हैं। इससे पहले सुशील कुमार 2012 ओलंपिक में फाइनल में पहुंच कर सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। 


4: 40 PM: भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया का गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट गया है। रवि को पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा फाइनल में रूस ओलंपिक समिति के जावुर युगुऐव से हार कर सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। 

4: 30 PM: भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया का गोल्ड मेडल मुकाबला शुरू हो गया है। रवि पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा फाइनल में रूस ओलंपिक समिति के जावुर युगुऐव से भिड़ रहे हैं। इसी समय दीपक पूनिया भी ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में उतर रहे हैं। 


3:58 PM: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को टोक्यो ओलंपिक खेलों में मेडल जीतने का सपना टूट गया है। महिला 53 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में विनेश को हराने वाली बेलारूस की वानेसा कालादजिन्सकाया को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। वानेसा की हार के साथ ही विनेश का भी रेपेचेज में उतरने का मौका खत्म हो गया। 

 

3: 05 PM:एथलेटिक्स में पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक में भारत की ओर से तीन एथलीटों- केटी इरफान, संदीप कुमार और राहुल ने भाग लिया। संदीप 1:25:07 टा​इमिंग के साथ 23वें, राहुल (1:32:06) 47वें और केटी इरफान (1:34:41) 51वें नंबर पर रहे। 

 

2: 40 PM: भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया अब से कुछ देर में अपने गोल्ड मेडल मुकाबले में उतरेंगे। पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा फाइनल में रवि का सामना रूस ओलंपिक समिति के जावुर युगुऐव से होगा। यह मुकाबला दोपहर बाद दो बजकर 45 मिनट से शुरू होगा। इसी समय दीपक पूनिया भी ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में उतरेंगे। 

 

 

11: 28 AM:भारतीय महिला पहलवान अंशु मलिक का टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने का सपना टूट गया है। अंशु को महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग के रेपेचेज राउंड मुकाबले में रूस की पहलवान वैलेरिया कोबलोवा से हार का सामना करना पड़ा। वैलेरिया ने अंशु को 5-1 से पटखनी दी। अंशु के अलावा विनेश फोगाट भी अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला हार चूकी हैं। 
 

10: 01 AM: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को टोक्यो ओलंपिक खेलों के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। विनेश को बेलारूस की वानेसा कालादजिन्सकाया ने महिला 53 किग्रा वर्ग में 9-3 से मात दी। विनेश के पास अब भी मेडल जीतने का मौका है। बेलारूस की पहलवान वानेसा अगर फाइनल में पहुंचती हैं तो विनेश को रेपेचेज में खेलने का मौका मिलेगा। 

 

09:45 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद हॉकी में मेडल जीत लिया है। भारत की तरफ से सिमरनजीत सिंह ने दो गोल दागे जबकि हरमनप्रीत सिंह, रुपिंदर पाल सिंह और हार्दिक सिंह ने एक-एक गोल किया। इस जीत के बाद देश में जश्न का दौर शुरू हो गया है। देश भर में ढोल नगाड़ों के साथ लोग भारतीय टीम की जीत की खुशियां मना रहे हैं। मणिपुर में भी ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद इंफाल के लोगों ने खुशियां मनाईं।

 

 

09:35 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद हॉकी में मेडल जीत लिया है। भारत की तरफ से सिमरनजीत सिंह ने दो गोल दागे जबकि हरमनप्रीत सिंह, रुपिंदर पाल सिंह और हार्दिक सिंह ने एक-एक गोल किया। इस जीत के बाद देश में जश्न का दौर शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति से लेकर हर कोई टीम को और खिलाड़ियों को बधाई दे रहे हैं। 

 

 

08:55 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद हॉकी में मेडल जीत लिया है। भारत की तरफ से सिमरनजीत सिंह ने दो गोल दागे जबकि हरमनप्रीत सिंह, रुपिंदर पाल सिंह और हार्दिक सिंह ने एक-एक गोल किया। वहीं, गोलकीपर श्रीजेश ने कई मौकों पर गोल बचाया। 

 

08:50 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद हॉकी में मेडल जीत लिया है।  
 

 

08:47 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। 


08:34 AM: जर्मन टीम ने चौथे क्वार्टर में वापसी की है। टीम के लिए विंडफेडर ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके जर्मनी का चौथा गोल दाग दिया है। हालांकि भारतीय टीम अब भी 5-4 से आगे चल रही है।

 

08:28 AM: भारतीय हॉकी टीम का जर्मनी के खिलाफ जारी ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में चौथे और अंतिम क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। मैच में अब 10 मिनट का समय शेष है। भारतीय टीम अभी जर्मनी के खिलाफ 5-3 से आगे चल रही है और वह 41 साल बाद ब्रॉन्ज मेडल जीतने की करीब है। 

 

08:22 AM भारत ने जर्मनी के खिलाफ खेले जा रहे ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में तीसरे क्वार्टर की समाप्ति तक 5-3 की अपनी शानदार बढ़त को कायम रखा है। भारतीय टीम के लिए अब तक सिमरनजीत सिंह, हार्दिक सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागे हैं। 


08:15 AM भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट ने 53 किग्रा भार वर्ग में टोक्यो ओलंपिक में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की है। विनेश ने स्वीडन की मैगडेलेना मैटसन को 7-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। 

 

08:10 AM भारत ने जर्मनी के खिलाफ खेले जा रहे ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले के दूसरे हाफ में भी अपना आक्रमण जारी रखते हुए 5-3 की शानदार बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम के लिए पांचवां गोल सिमरनजीत सिंह ने 34वें मिनट में किया।

 

08:02 AM भारत ने जर्मनी के खिलाफ जारी ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले के दूसरे हाफ में भी अपना आक्रमण जारी रखते हुए 4-3 की शानदार बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम के लिए चौथा गोल रूपिंदर पाल सिंह ने 31वें मिनट में किया। 

07:55 AM भारत ने दो गोलों से पीछे होने के बाद तीन मिनट में दो गोल दागकर जर्मनी के खिलाफ जारी ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में हाफ टाइम तक 3-3 की बराबरी हासिल कर ली है। भारत के लिए सिमरनजीत सिंह, हार्दिक सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने गोल किया है। 
 

07:50 AM: भारतीय टीम ब्रॉन्ज मेडल के लिए अपना सबकुछ झोंक रही है। भारत ने तीन मिनट के अंदर दो गोल दागकर 3-3 की बराबरी हासिल कर ली है। भारत ने दूसरे क्वार्टर में तीन गोल दागे। टीम के लिए सिमरनजीत सिंह, हार्दिक सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने गोल किया है।


07:45 AM: जर्मनी ने दो मिनट के अंदर दो गोल दागकर भारतीय टीम पर 3-1 की बढ़त बना ली है। दूसरे क्वार्टर में 24वें मिनट में जर्मनी के निकोलस वेलन ने गोला दागा। 

 

07:33 AM: भारतीय हॉकी टीम ने जर्मनी के खिलाफ जारी ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में जोरदार वापसी की है। सिमरनजीत ने 17वें मिनट में गोल करके भारत को 1-1 की बराबरी दिला दी है। 

 

07:20 AM: जर्मनी हॉकी टीम ने भारत के खिलाफ जारी ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में आक्रामक शुरुआत की है। जर्मन टीम ने दूसरे मिनट में ही अपना खाता खोल लिया है। जर्मनी के लिए यह गोल उरुज ने फील्ड गोल के रूप में किया। पहले क्वार्टर की समाप्ति के बाद भारत एक गोल से पीछे चल रहा है। 

 

07:07 AM: जर्मनी हॉकी टीम ने भारत के खिलाफ जारी ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में आक्रामक शुरुआत की है। टीम ने दूसरे मिनट में ही अपना खाता खोल लिया है। जर्मनी के लिए यह गोल उरुज ने फील्ड गोल के रूप में किया। 


07:05 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम का जर्मनी के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल मैच शुरू हो गया है। भारतीय टीम उसी 16 सदस्यीय टीम के साथ उतरी है, जिस टीम के साथ वह बेल्जियम के खिलाफ खेली थी।

 

06:55 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम जर्मनी के खिलाफ शुरू होने जा रहे ब्रॉन्ज मेडल मैच में उसी 16 सदस्यीय टीम के साथ उतर रही है, जिस टीम के साथ वह बेल्जियम के खिलाफ खेली थी। 

 

05:45 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम अब से कुछ ही देर में टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी के खिलाफ अपना ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेगी। भारतीय टीम के पास 41 साल बाद पदकों का सूखा खत्म करने का मौका है। 


05: 30 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक में अब से कुछ देर बाद जर्मनी के खिलाफ अपना ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेगा। यह मैच सुबह सात बजे से शुरू होगा। हॉकी के अलावा महिला पहलवान अंशु मलिक भी ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला खेलेगी। 

 

टोक्यो ओलंपिक के 13वें दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है। (भारतीय समयानुसार)

हॉकी: भारत बनाम जर्मनी पुरुष कांस्य पदक मैच– सुबह सात बजे।

एथलेटिक्स: केटी इरफान, राहुल रोहिल्ला और संदीप कुमार – पुरुष 20 किमी पैदल चाल– दोपहर बाद एक बजे।

कुश्ती: विनेश फोगाट बनाम सोफिया मैगडेलेना मैटसन (स्वीडन) महिलाओं के फ्रीस्टाइल 53 किग्रा में– सुबह आठ बजे।

अंशु मलिक बनाम वालेरिया कोबलोवा (रूस ओलंपिक समिति) महिलाओं के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा के रेपाशॉज राउंड में, सुबह सात बजकर 30 मिनट के बाद।

रवि दहिया और जावुर युगुऐव (रूस ओलंपिक समिति) पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा फाइनल में– दोपहर बाद दो बजकर 45 मिनट के बाद।

दीपक पूनिया पुरुषों के फ्रीस्टाइल कांस्य पदक मैच में, दोपहर बाद दो बजकर 45 मिनट के बाद।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें