फोटो गैलरी

Hindi News खेलTokyo Olympics Day-10: पीवी सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर रचा इतिहास, भारतीय मेंस हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची

Tokyo Olympics Day-10: पीवी सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर रचा इतिहास, भारतीय मेंस हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची

जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों का 10 वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। भारत को रविवार को टोक्यो ओलंपिक में दूसरा मेडल मिला। भारत की शटलर पीवी सिंधु ने चीन...

1/ 5
2/ 5
Indian Hockey Team
3/ 5Indian Hockey Team
4/ 5
PV Sindh, Satish kumar and Hockey Team india
5/ 5PV Sindh, Satish kumar and Hockey Team india
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 01 Aug 2021 08:31 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों का 10 वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। भारत को रविवार को टोक्यो ओलंपिक में दूसरा मेडल मिला। भारत की शटलर पीवी सिंधु ने चीन की बिंग जियाओ को सीधे गेम में 21-13, 21-15 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता । इसी के साथ सिंधु ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। भारत की पुरुष हॉकी टीम 49 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंच गई है। हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को क्वार्टर फाइनल में 3-1 से हराया। हालांकि बॉक्सिंग में भारत को सतीश कुमार से मेडल की उम्मीद थी, लेकिन वे उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके और क्वार्टर फाइनल में हारकर ओलंपिक से बाहर हो गए हैं।  

ALL  UPDATES:

7:04 PM:  भारत की पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। टीम इंडिया ने ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराया। इससे पहले साल 1972 में म्यूनिख ओलंपिक में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी।

 

6:53 PM: भारत की पुरुष हॉकी टीम का क्वार्टर फाइनल मैच ग्रेट ब्रिटेन के साथ खेला जा रहा है। भारत ने चौथे क्वार्टर में गोल करके बढ़त को 3-1 कर दिया है। हार्दिक सिंह ने भारत की तरफ से गोल दोगा।

6:52 PM: सिंधु के ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा पीवी सिंधु की ओर से शानदार प्रदर्शन से हम सभी उत्साहित हैं। कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई। वे भारत का गौरव हैं और हमारे सबसे उत्कृष्ट ओलंपियनों में से एक हैं।

 

6:35 PM: भारत की पुरुष हॉकी टीम का क्वार्टर फाइनल मैच ग्रेट ब्रिटेन के साथ खेला जा रहा है। ग्रेट ब्रिटेन ने तीसरे क्वार्टर के आखिरी में गोल करके भारत की बढ़त को 2-1 कर दिया है।

 

6:20 PM: भारत की पुरुष हॉकी टीम का क्वार्टर फाइनल मैच ग्रेट ब्रिटेन के साथ खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच मैच का तीसरा क्वार्टर शुरू हो गया है। भारतीय टीम 2-0 से आगे है।

6:09 PM: भारत की पुरुष हॉकी टीम का क्वार्टर फाइनल मैच ग्रेट ब्रिटेन के साथ खेला जा रहा है। एक हाफ के बाद भारत 2-0 से आगे चल रही है।

 

5:55 PM: पीवी सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। इसी के साथ ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।  सिंधु ने चीन की बिंग जियाओ को सीधे गेम 21-13, 21-15 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता।

 

5:51: भारत की पुरुष हॉकी टीम का क्वार्टर फाइनल मैच ब्रिटेन के साथ खेला जा रहा है। भारत इस समय 2-0 से आगे है।

5:45 PM: दूसरे गेम में पीवी सिंधु, बिंग जियाओ से 14-11 से आगे चल रही है। सिंधु ये गेम जीतते ही ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा कर लेंगी।

5:38: पीवी सिंधु दूसरे गेम में भी 7-5 से आगे चल रही है। पहला सेट उन्होंने आसानी से 21-13 से जीता। सिंधु ब्रॉन्ज मेडल जीतने से एक गेम दूर है।

5:37 PM: भारत की पुरुष हॉकी टीम का क्वार्टर फाइनल मैच भी शुरू हो गया है। भारत और  ब्रिटेन के बीच ये मुकाबला खेला जा रहा है।

5:32 PM: पीवी सिंधु दूसरे गेम में भी 5-2 से आगे चल रही है। ये गेम जीतते ही पीवी सिंधु ब्रॉन्ज मेडल जीत जाएंगी।

5:28 PM: पीवी सिंधु ने गेम जीत लिया है। उन्होंने 21-13 से पहला गेम जीता।

 

5:18 PM: पीवी सिंधु पहले गेम में 14-8 से आगे चल रही है। ब्रॉन्ज मेडल  के लिए वो ये मुकाबला खेल रही हैं।

 

5:11 PM: पीवी सिंधु ने शानदार शुरुआत की है। अभी स्कोर 6-6 से बराबरी पर है।

 

5:06 PM: पीवी सिंधु का मुकाबला शुरू हो गया है। उनका सामना चीन की शटलर ही बिंग जियाओ से हो रहा है।

3:13 PM: गोल्फ में भारत के अनिर्बान लाहिड़ी 42वें स्थान पर रहे जबकि उदयन माने 56 वें स्थान पर रहे। 

3:06 PM:  पीवी सिंधु आज शाम 5 बजे ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में चीन की शटलर ही बिंग जियाओ का सामना करेंगी। शनिवार को सिंधु को सेमीफाइनल में हार मिली थी और उनका गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट गया था।

10:08 AM: भारतीय घुड़सवार फवाद मिर्जा क्रॉस कंट्री दौर के बाद 22वें स्थान पर रहे हैं।

9:55 AM: सतीश कुमार इस मैच को 0-5 के अंतर से हार गए हैं। इसके साथ ही भारत की टोक्यो में लवलीना के बाद बॉक्सिंग में एक और मेडल की उम्मीदें धूमिल हो गई हैं। 

9:51 AM: भारतीय बॉक्सर सतीश कुमार दूसरा राउंड भी हार गए हैं। इस बार भी उन्हें 0-5 के अंतर से हार मिली है। 

9:45 AM: भारतीय बॉक्सर सतीश कुमार ( 91 किग्रा भार वर्ग) में पहला राउंड 0-5 के बड़े अंतर से हार गए हैं। पांचों जज ने उजबेकिस्तान के बॉक्सर को 10 और सतीश को नौ अंक दिए।

9:38 AM: भारतीय बॉक्सर सतीश कुमार का मैच शुरू हो गया है। उनका सामना उजबेकिस्तान के बखोदिर जालोलोव से हो रहा है।

9:07 AM: घुडसवारी के क्रॉस कंट्री इवेंट में फौवाद मिर्जा अब 22वीं पोजीशन पर पहुंच गए हैं और उनका स्कोर 39.20 पेनल्टी प्वॉइंट है। 

7:38 AM: फौवाद मिर्जा ने क्रॉस कंट्री रेस पूरा कर ली है और वह 19वीं पोजीशन पर खिसक गए हैं। उन्होंने 39.20 पेनल्टी प्वॉइंट हासिल किए। 

7:08 AM: घुडसवारी में फौवाद मिर्जा और सिग्नेउर मेडिकॉट इस समय क्रॉस कंट्री इवेंट में 12वीं पोजीशन पर मौजूद हैं। 

 

6:10 AM: सिग्नेउर मेडिकॉट और फौवाद मिर्जा ने क्रॉन्स कंट्री इवेंट में 11.20 पेनल्टी प्वॉइंट के साथ खत्म किया। उनका इस समय मौजूदा पेनल्टी प्वॉइंट 39.20 है। 

 

5:18 AM: अब से कुछ देर बाद घुडसवारी में फौवाद मिर्जा अपना दमखम दिखाते हुए नजर आएंगे। क्रॉस कंट्री व्यक्तिगत स्पर्था में हिस्सा लेंगे। 

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें