फोटो गैलरी

Hindi News खेलWWE VIDEO: दमदार था द ग्रेट खली का डेब्यू मैच, एक मूव से ही अंडरटेकर को चटा दी थी धूल

WWE VIDEO: दमदार था द ग्रेट खली का डेब्यू मैच, एक मूव से ही अंडरटेकर को चटा दी थी धूल

वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट यानी डब्ल्यूडब्ल्यूई में भारतीय खिलाड़ियों की संख्या काफी सीमित है। इस खेल में ज्यादातर अमेरिकी खिलाड़ियों का ही वर्चस्व देखने को मिलता है। भारत के चुनिंदा...

WWE VIDEO: दमदार था द ग्रेट खली का डेब्यू मैच, एक मूव से ही अंडरटेकर को चटा दी थी धूल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 06 May 2020 08:04 PM
ऐप पर पढ़ें

वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट यानी डब्ल्यूडब्ल्यूई में भारतीय खिलाड़ियों की संख्या काफी सीमित है। इस खेल में ज्यादातर अमेरिकी खिलाड़ियों का ही वर्चस्व देखने को मिलता है। भारत के चुनिंदा खिलाड़ी ही ऐसे रहे हैं जिन्होंने अपने शानदार खेल के दम पर इसमें भारत का नाम ऊपर किया है। सात फुट लंबे द ग्रेट खली भी एक ऐसा भारतीय नाम है जिन्होंने शुरुआत में इसमें काफी नाम कमाया। इनकी डब्ल्यूडब्ल्यूई में एंट्री भी काफी दमदार रही थी। 

द ग्रेट खली के नाम से मशहूर भारतीय पहलवान ने अपने पहले ही मैच में डब्ल्यूडब्ल्यूई के महान रेसलरों में से एक द अंडरटेकर को दिन में तारे याद दिला दिए थे। 7 अप्रैल 2006 को डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन में द ग्रेट खली ने डेब्यू किया था। खली का ये डेब्यू कोई आम डेब्यू नहीं था क्योंकि अपने पहले ही मैच में भारत के इस खिलाड़ी ने डब्ल्यूडब्ल्यूई के सबसे बड़े घुरंधर द अंडरटेकर को ललकारा था।

WWE VIDEO: अंडरटेकर हो या जॉन सीना, कुश्ती रिंग में द ग्रेट खली के सामने पहलवान दो मिनट नहीं टिक पाए

दरअसल खली की एंट्री से पहले अंडरटेकर मार्क हैनरी से फाइट कर रहे थे। हमेशा की तरह इस बार भी द अंडरटेकर मार्क हैनरी पर भारी पड़ते नजर आ रहे थे ऐसा लगा रहा था कि अंडरटेकर आसानी से मार्क को हरा देंगे। तभी वहां खली की एंट्री होती है। उन्होंने आते ही अंडरटेकर को फाइट के लिए चैलेंज किया। दोनों खिलाड़ी रिंग के बीच में आ जाते हैं। मौका देखते ही अंडरटेकर उनको एक मुक्का मारते हैं। इसके रिप्लाई में खली एक हाथ से उनके सिर पर वार करते हैं और अंडरटेकर गिर जाते हैं। बाद में खली लगातार उनकी पिटाई करते रहते हैं। ऐसा पहली बार हुआ की रिंग में किसी ने द अंडरटेकर की इस तरह से पिटाई की हो। इस मैच में अंडरटेकर एकदम असहाय नजर आए।

हालांकि खली अपनी शुरुआत में मिली कामयाबी को भुनाने में सफल नहीं हो सके हैं और फिलहाल काफी समय से डब्ल्यूडब्ल्यूई से दूर हैं। बता दें कि खली ने अपनी डब्ल्यूडब्ल्यूई डेब्यू अन्य भारतीय रंजिन सिंह और जिंदर महल के साथ ही शुरू किया था। उनकी खास उपलब्धियों में साल 2007 में WWE का वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन का खिताब शामिल है। डब्ल्यूडब्ल्यूई के अलावा खली चार हॉलीवुड और दो बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह बिग बॉस जैसे कई टीवी शो पर भी आ चुके हैं।

आसमान में रंग- बिरंगी रोशनी फैलाने के साथ जंग लड़ेगे अरनॉल्ड और अंडरटेकर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें