फोटो गैलरी

Hindi News खेलद ग्रेट खली के बाद WWE में शामिल हुए महाबली शेरा

द ग्रेट खली के बाद WWE में शामिल हुए महाबली शेरा

द ग्रेट खली के बाद वर्ल्ड रेसलिंग लीग यानी डब्लूडब्लूई की दुनिया में अब एक और भारतीय रेसलर पुरुष का नाम शामिल हो चुका है। दरअसल, महाबली शेरा के नाम से मशहूर अमनप्रीत सिंह को WWE ने साइन किया है। इस...

द ग्रेट खली के बाद WWE में शामिल हुए महाबली शेरा
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 17 Feb 2018 05:41 PM
ऐप पर पढ़ें

द ग्रेट खली के बाद वर्ल्ड रेसलिंग लीग यानी डब्लूडब्लूई की दुनिया में अब एक और भारतीय रेसलर पुरुष का नाम शामिल हो चुका है। दरअसल, महाबली शेरा के नाम से मशहूर अमनप्रीत सिंह को WWE ने साइन किया है। इस बात की जानकारी खुद डब्लूडब्लूई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है।

महाबली शेरा ने डब्लूडब्लूई के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए कहा कि मैं यूएस अपने कुछ सापने लेकर यहां आया हूं। अपने देश के लिए कुछ करना चाहता हूं।मैं अपने काम से खुद के लिए अच्छा भविष्य और यंगस्टर के लिए रोल मॉडल सेट करना चाहता हूं। मैरे ख्याल से WWE एक अच्छा प्लैटफॉर्म है जिसके सहारे मैं काफी कुछ कर सकता हूं।

 

महाबली शेरा की लंबाई 6 फुट 2 इंच है और उनका वजन 240 पाउंड है। खबरें हैं कि महाबली को बचपन से ही रेसलिंग की दिलचस्पी थी। उन्होंने बॉडी बिल्डर के तौर पर कई स्थानीय प्रतियोगिताएं भी जीती हैं। साल 2011 में उन्होंने रेसलिंग की दुनिया में कदम रखा और टीएमए में 1 साल बिताया। इसके बाद फिर 2014 में टीएनए का हिस्सा बनें। महाबली शेरा दारा सिंह को अपना आदर्श मानते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक महाबली शेरा KBC, CID जैसे फेमस टीवी सीरियल का हिस्सा भी रह चुके हैं।

बता दें कि इससे पहले खली, जिंदर महल और कविता देवी भी डब्लूडब्लूई का हिस्सा बन चुके हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें