Tokyo Paralympics: भाला फेंक एथलीट सुमित अंतिल ने पैरालंपिक में वर्ल्ड रिकार्ड के साथ भारत को दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया
भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल ने सोमवार को टोक्यो पैरालंपिक खेलों में पुरूषों की एफ64 स्पर्धा में कई बार वर्ल्ड रिकार्ड तोड़ते हुए भारत को पैरालंपिक में दूसरा गोल्ड मेडल दिलाकर खेलों में शानदार...

भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल ने सोमवार को टोक्यो पैरालंपिक खेलों में पुरूषों की एफ64 स्पर्धा में कई बार वर्ल्ड रिकार्ड तोड़ते हुए भारत को पैरालंपिक में दूसरा गोल्ड मेडल दिलाकर खेलों में शानदार डेब्यू किया। हरियाणा के सोनीपत के 23 साल के सुमित ने अपने पांचवें प्रयास में 68.55 मीटर दूर तक भाला फेंका जो दिन का बेस्ट प्रदर्शन और एक नया वर्ल्ड रिकार्ड था। 2015 में मोटरबाइक दुर्घटना में उन्होंने बायां पैर घुटने के नीचे से गंवा दिया था। उन्होंने 62.88 मीटर के अपने ही पिछले विश्व रिकार्ड को दिन में पांच बार बेहतर किया। हालांकि उनका अंतिम थ्रो 'फाउल रहा। उनके थ्रो की सीरीज 66.95, 68.08, 65.27, 66.71, 68.55 और फाउल रही।
It’s 2nd 🥇 for INDIA at #Tokyo2020 #Paralympics
Sumit Antil came with the intention to win & he showed the world what he’s capable of by breaking the World Record to win it!!!
He wins Gold in Javelin Throw F64 Final with a throw of 68.55m#Praise4Para#Cheer4India pic.twitter.com/dnBJ5Ci729
SPEECHLESS 🤩
🔥 Sumit Antil sets a WR with his first 66.95m throw!
🔥 Breaks his OWN WR with his second 68.08m attempt!
🔥 Breaks it yet AGAIN in his 5th attempt with 68.55m
🔥 Wins the Men's Javelin F64 #Gold for #IND! #Tokyo2020 #Paralympics #ParaAthletics pic.twitter.com/q3Nl2m1dLM
ऑस्ट्रेलिया के मिचाल बुरियन (66.29 मीटर) और श्रीलंका के डुलान कोडिथुवाक्कू (65.61 मीटर) ने क्रमश: सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते। एफ64 स्पर्धा में एक पैर कटा होने वाले एथलीट कृत्रिम अंग (पैर) के साथ खड़े होकर हिस्सा लेते हैं।
ख़तरनाक performance भाई सुमित 👌💪 proud of you 🇮🇳 https://t.co/CNUDDtPAc7
दिल्ली के रामजस कॉलेज के छात्र अंतिल दुर्घटना से पहले पहलवान थे। दुर्घटना के बाद उनके बाएं पैर को घुटने के नीचे से काटना पड़ा। उनके गांव के एक पैरा एथलीट 2018 में उन्हें इस खेल के बारे में बताया। वह पटियाला में पांच मार्च को पटियाला में इंडियन ग्रां प्री सीरीज 3 में ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा के खिलाफ खेले थे जिसमें वह 66.43 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ सातवें स्थान पर रहे थे जबकि चोपड़ा ने 88.07 मीटर के थ्रो से अपना राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ा था।
#SumitAntil is the Champion, World Record Holder, #Tokyo2020 #Paralympics 🥇 #Gold Medallist #Javelin @ParaAthletics
Cheer4India #Praise4Para @narendramodi @ianuragthakur @IndiaSports @Media_SAI @ddsportschannel @TheLICForever @VedantaLimited @neerajkjha @EurosportIN pic.twitter.com/jWoM36Bj0l
Our athletes continue to shine at the #Paralympics! The nation is proud of Sumit Antil’s record-breaking performance in the Paralympics.
Congratulations Sumit for winning the prestigious Gold medal. Wishing you all the best for the future.
अंतिल ने दुबई में 2019 विश्व चैम्पियनशिप में एफ64 भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीता था।निशानेबाज अवनि लेखरा ने सुबह महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा का गोल्ड मेडल जीता था।

लेखक के बारे में
Ezaz Ahmadलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




