फोटो गैलरी

Hindi News खेलअजलन शाह कप: भारत ने अपने पहले मुकाबजे में जापान को हराया 2-0 से हराया

अजलन शाह कप: भारत ने अपने पहले मुकाबजे में जापान को हराया 2-0 से हराया

भारत ने शनिवार को एशियाई खेलों के स्वर्ण पदकधारी जापान को 2-0 से हराकर सुल्तान अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में अपना अभियान जीत के साथ शुरू किया। वरुण कुमार ने 24वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में...

अजलन शाह कप: भारत ने अपने पहले मुकाबजे में जापान को हराया 2-0 से हराया
भाषा।,इपोह। Sat, 23 Mar 2019 05:03 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत ने शनिवार को एशियाई खेलों के स्वर्ण पदकधारी जापान को 2-0 से हराकर सुल्तान अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में अपना अभियान जीत के साथ शुरू किया। वरुण कुमार ने 24वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद सिमरनजीत सिंह ने 55वें मिनट में कप्तान मनप्रीत सिंह के शानदार पास से डाइविंग मैदानी गोल दागा। 

भारत को जीत से मिले 3 अंक
इस जीत के साथ ही पांच बार की चैम्पियन भारतीय हॉकी टीम पूरे तीन अंक जुटाने में सफल रही। भारतीय टीम अपने अगले लीग मैच में रविवार को कोरिया से भिड़ेगी जिसके बाद उसका सामना मलेशिया (26 मार्च), कनाडा (27 मार्च) और पोलैंड (29 मार्च) से होगा। राउंड रॉबिन लीग चरण से दो शीर्ष टीमें 30 मार्च को होने वाले फाइनल में खेलेंगी।

सभी खेलों से जुड़े समाचार पढ़ें सबसे पहले Live Hindustan पर। अपने मोबाइल पर Live Hindustan पढ़ने के लिए डाउनलोड करें हमारा न्यूज एप। और देश-दुनिया की हर खबर से रहें अपडेट।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें