फोटो गैलरी

Hindi News खेलखेल मंत्री किरेन रीजिजू ने की नैशनल खेल अवॉर्ड की राशि में भारी बढ़ोतरी की घोषणा

खेल मंत्री किरेन रीजिजू ने की नैशनल खेल अवॉर्ड की राशि में भारी बढ़ोतरी की घोषणा

खेल मंत्री किरेन रीजिजू ने शनिवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के सात से चार वर्गों की ईनामी राशि में भारी बढ़ोतरी की आधिकारिक घोषणा की, जिन्हें कोविड-19 महामारी के कारण इस साल वर्चुअल समारोह में दिया...

खेल मंत्री किरेन रीजिजू ने की नैशनल खेल अवॉर्ड की राशि में भारी बढ़ोतरी की घोषणा
एजेंसी,नई दिल्लीSat, 29 Aug 2020 03:48 PM
ऐप पर पढ़ें

खेल मंत्री किरेन रीजिजू ने शनिवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के सात से चार वर्गों की ईनामी राशि में भारी बढ़ोतरी की आधिकारिक घोषणा की, जिन्हें कोविड-19 महामारी के कारण इस साल वर्चुअल समारोह में दिया गया। राजीव गांधी खेल रत्न की पुरस्कार राशि को 25 लाख रुपये तक बढ़ा दिया गया, जो पहले 7.5 लाख रुपये थी। अर्जुन पुरस्कार की राशि को पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दिया गया है।

द्रोणाचार्य (आजीवन) पुरस्कारों की राशि पहले पांच लाख रुपये हुआ करती थी, जिसे 15 लाख रुपये कर दिया है। वहीं नियमित द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे जो पहले पांच लाख रुपये होते थे। ध्यानचंद्र पुरस्कार विजेताओं की राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई। यह बढ़ोतरी इस साल से प्रभावी होगी।

रिजिजू ने कहा, 'खेल पुरस्कार राशि की समीक्षा पिछली बार 2008 में हुई थी। इस राशि की कम से कम प्रत्येक 10 साल में समीक्षा की जानी चाहिए। अगर हर क्षेत्र में पेशेवरों की कमाई में बढ़ोतरी हुई है तो हमारे खिलाड़ियों के लिए क्यों नहीं?'

Sports Awards 2020: मरियप्पन, मनिका और रानी रामपाल को मिला खेल रत्न अवॉर्ड

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें