फोटो गैलरी

Hindi News खेलFIFA WC 2018:स्पेन की विश्व कप टीम घोषित,मोराटा और अलोंसो बाहर

FIFA WC 2018:स्पेन की विश्व कप टीम घोषित,मोराटा और अलोंसो बाहर

स्पेन ने रूस में होने वाले विश्व कप के लिए अपनी 23 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। अल्वारो मोराटा एवं डिफेंडर मार्कस अलोंसो को रूस में 14 जून से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए टीम में जगह नहीं मिली...

FIFA WC 2018:स्पेन की विश्व कप टीम घोषित,मोराटा और अलोंसो बाहर
लाइव हिन्दुस्तान टीम,मेड्रिडMon, 21 May 2018 08:25 PM
ऐप पर पढ़ें

स्पेन ने रूस में होने वाले विश्व कप के लिए अपनी 23 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। अल्वारो मोराटा एवं डिफेंडर मार्कस अलोंसो को रूस में 14 जून से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। यह दोनों खिलाड़ी गत शनिवार को प्रतिष्ठित एफए कप का खिताब जीतने वाली चेल्सी की टीम का हिस्सा थे। मोराटा इस सत्र में चेल्सी के लिए केवल 11 गोल ही दाग पाए, लेकिन इस सीजन अलोंसो का प्रदर्शन शानदार रहा और उनका टीम से बाहर होना आश्चर्यजनक है। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा कोच जुलेन लोप्तेगुई ने मिडफील्डर सेस्क फेब्रेगास और डिफेंडर हैक्टर बेलेरिन को भी टीम में स्थान नहीं दिया है।

FIFA WC 2018: बचपन में चाय बेचते थे पेले, ऐसे बने महान फुटबॉलर

हलांकि, डिफेंडर नाचो मोनरियल टीम में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। जुलेन लोप्तेगुई ने टीम में आंद्रेस इनिएस्ता, सर्गियो रामोस, जेरार्ड पीके, जॉर्डी आल्बा, सर्गियो बुस्क्वेट्स और डेविड सिल्वा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया है, जो स्पेन को दूसरी बार विश्व कप जिताने का माद्दा रखते हैं। स्पेन विश्व कप के अपने पहले मैच में 15 जून को पुर्तगाल से भिड़ेगी। स्पेन ने 2010 में दक्षिण अफ्रीका में अपना पहला विश्व कप जीता था। 

फुटबॉल:लियोनेल मेसी ने रिकॉर्ड पांचवीं बार जीता यूरोपीय 'गोल्डन शू' अवॉर्ड

फीफा विश्व कप 2018 के लिए स्पेन की टीम: 

गोलकीपर्स: डेविड डि गिया, पेपे रियना, केपा अरीजार्ब्लागा।

डिफेंडर्स: जॉर्डी आल्बा, नाचो मोनरियल, अल्वारो ऑडरियोजोला, नाचो फर्नांडीज, दानी कार्वाजाल, जेरार्ड पीके, सर्गियो रामोस, सेजार अजपिलिकुएटा।

मिडफील्डर्स: सर्गियो बुस्क्वेट्स, इस्को, थियागो अल्कांत्रा, डेविड सिल्वा, आंद्रेस इनिएस्ता, साउल निगुएज, कोके।

फारवर्ड्स: मार्को असेंसियो, इयागो आसपास, डिएगो कोस्टा, रोर्डिगो मोरेनो, लुकस वाजक्वेज।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें