फोटो गैलरी

Hindi News खेलSAG 2019: तैराकी, पहलवानी और तलवारबाजी में भारत का स्वर्णिम जलवा

SAG 2019: तैराकी, पहलवानी और तलवारबाजी में भारत का स्वर्णिम जलवा

भारत ने यहां चल रहे 13वें दक्षिण एशियाई खेलों में अपना दबदबा कायम रखते हुए रविवार को जूडो मुकाबलों में पांच स्वर्ण, तैराकी में छह स्वर्ण, कुश्ती में चार स्वर्ण, तलवारबाजी में तीन स्वर्ण और टेनिस में...

SAG 2019: तैराकी, पहलवानी और तलवारबाजी में भारत का स्वर्णिम जलवा
वार्ता,काठमांडूSun, 08 Dec 2019 11:43 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत ने यहां चल रहे 13वें दक्षिण एशियाई खेलों में अपना दबदबा कायम रखते हुए रविवार को जूडो मुकाबलों में पांच स्वर्ण, तैराकी में छह स्वर्ण, कुश्ती में चार स्वर्ण, तलवारबाजी में तीन स्वर्ण और टेनिस में दो स्वर्ण पदक जीत लिए। इन खेलों में रविवार तक की पदक तालिका में भारत के 131 स्वर्ण, 77 रजत और 40 कांस्य पदक सहित कुल 248 पदक हो गए हैं। भारत के बाद मेजबान नेपाल 45 स्वर्ण, 44 रजत और 75 कांस्य पदक सहित 164 पदकों के साथ दूसरे तथा श्रीलंका 34 स्वर्ण, 66 रजत और 93 कांस्य पदक सहित 193 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

जूडो में पांच स्वर्ण : भारत ने रविवार को जूडो में महिलाओं के 48 किग्रा, 57 किग्रा और 63 किग्रा तथा पुरुषों में 6० किग्रा और 66 किग्रा में स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा महिलाओं के 52 किग्रा में रजत और पुरुषों के 73 किग्रा में कांस्य पदक मिला।

तैराकी में छह स्वर्ण : तैराकी में भारत ने पुरुष 400 मीटर फ्रीस्टाइल, पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई, महिला 200 मीटर बटरफ्लाई, पुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक और पुरुष 800 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा भारत ने पुरुष 400 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत, महिला 400 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत, पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई में कांस्य और महिला 50 मीटर बैकस्ट्रोक में कांस्य पदक जीता।

तलवारबाजी में तीन स्वर्ण : तलवारबाजी में पुरुषों ने टीम एपी और टीम साबरे में स्वर्ण तथा महिलाओं ने टीम फॉयल में स्वर्ण पदक जीते।

निशानेबाजी में दो स्वर्ण और एक कांस्य : भारत ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत तथा टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के अलावा व्यक्तिगत स्पधार् में कांस्य पदक भी जीता।

कुश्ती में साक्षी ने जीता सोना : कुश्ती मुकाबलों के तीसरे दिन भारत ने चार स्वर्ण पदक जीत लिए। भारत के अब तक कुश्ती में 12 स्वर्ण पदक हो गए हैं। रियो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने 62 किग्रा, अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप के रजत विजेता रविंदर ने 61 किग्रा, पवन कुमार ने 86 किग्रा और अंशु ने 59 किग्रा में स्वर्ण जीते।

मुक्केबाजी में 15 मुक्केबाज फाइनल में : भारत के 15 मुक्केबाजों ने फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल दो दिन तक खेले जाएंगे। विकास कृष्णन (69), पिंकी रानी (51), स्पर्श (52), वरिंदर (6०), नरेंदर (+91), सोनिया लाठर (57),मंजू बम्बोरिया (64), कलाइवानी (48), शिक्षा (54), परवीन (6०), विनोद तंवर (49), सचिन (56), मनीष कौशिक (64), अंकित खताना (75) और गौरव चौहान (91) फाइनल में जगह बना चुके हैं।

टेनिस में दो स्वर्ण और तीन रजत : भारत ने टेनिस में दो रजत और तीन कांस्य पदक जीत लिए हैं। भारत ने मिक्स्ड स्पर्धा में स्वर्ण और रजत, पुरुष युगल में स्वर्ण और रजत तथा महिला युगल में रजत पदक जीता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें