फोटो गैलरी

Hindi News खेलShocking: रेप केस में दोषी पाए जाने के बाद इस फुटबॉल खिलाड़ी को हुई 9 साल की सजा

Shocking: रेप केस में दोषी पाए जाने के बाद इस फुटबॉल खिलाड़ी को हुई 9 साल की सजा

ब्राजील के फॉरवर्ड खिलाड़ी रोबिंहो को 2013 में मिलान में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का दोषी पाए जाने के बाद नौ साल की सजा दी गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इटली की अदालत ने रोबिंहो और...

Shocking: रेप केस में दोषी पाए जाने के बाद इस फुटबॉल खिलाड़ी को हुई 9 साल की सजा
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,नई दिल्लीSat, 25 Nov 2017 10:09 AM
ऐप पर पढ़ें

ब्राजील के फॉरवर्ड खिलाड़ी रोबिंहो को 2013 में मिलान में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का दोषी पाए जाने के बाद नौ साल की सजा दी गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इटली की अदालत ने रोबिंहो और पांच अन्य खिलाड़ियों को अल्बानिया की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का दोषी पाया है।

खुशखबरी: इस भारतीय क्रिकेटर के घर गूंजी किलकारी

71 हजार डॉलर का मुआवजा...
33 साल के इस खिलाड़ी को पीड़िता को 71,000 डालर मुआवजे के तौर पर देने को कहा गया है। रोबिंहो के साथियों की सुनवाई पर फिलहाल कारणवश रोक लगा दी गई है। 

स्नूकर चैम्पियनशिप: पंकज आडवाणी का दमदार प्रदर्शन, राउंड 32 में पहुंचे

रोबिंहो इटली के क्लब एसी मिलान के लिए 2010 से 2015 तक खेले हैं। वह एक भी सुनवाई के दौरान मौजूद नहीं थे। रोबिंहो के इंस्टाग्राम पर लिखा गया है, “हम यह बात साफ करना चाहते हैं कि उन्होंने पहले ही बचाव में अपना पक्ष रख दिया है।  उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि वह इस घटनाक्रम में शामिल नहीं थे।” हालांकि, सजा तब तक लागू नहीं की जाएगी जब तक अपील की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती। 

Hong Kong Open: सिंधु सेमीफाइनल में पहुंचीं, अब इस दिग्गज खिलाड़ी से होगा मुकाबला

ISL 2017: चेन्नईयन ने नॉर्थईस्ट को हराया, इस खिलाड़ी ने दागा पहला गोल

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें