Hindi Newsखेल न्यूज़Serena Williams withdraws from US Open due to torn hamstring
हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते सेरेना विलियम्स ने यूएस ओपन से नाम लिया वापस

हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते सेरेना विलियम्स ने यूएस ओपन से नाम लिया वापस

संक्षेप:

अमेरिका की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने यूएस ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। यूएस ओपन अगले सप्ताह से खेला जाना है। साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम से बाहर होते हुए विलियम्स ने कहा कि उनकी...

Aug 25, 2021 05:25 pm ISTNamita Shukla रॉयटर्स, न्यूयॉर्क
share Share
Follow Us on

अमेरिका की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने यूएस ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। यूएस ओपन अगले सप्ताह से खेला जाना है। साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम से बाहर होते हुए विलियम्स ने कहा कि उनकी हैमस्ट्रिंग इंजरी अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। छह बार यूएस ओपन खिताब अपने नाम कर चुकीं सेरेना पिछले कुछ समय से इंजरी से परेशान हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

39 साल की सेरेना टोक्यो ओलंपिक में भी हिस्सा नहीं ले पाई थीं, इसके अलावा सिनसिनाटी ओपन से भी बाहर रही थीं। विलियम्स ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'अपनी मेडिकल टीम और डॉक्टरों से बातचीत करने के बाद उनकी सलाह मानते हुए मैंने यूएस ओपन से अपना नाम वापस लेने का फैसला लिया है, जिससे मैं पूरी तरह से हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबर सकूं। न्यूयॉर्क दुनिया की सबसे अच्छी सिटी में शामिल है और मेरी पसंदीदा जगहों में से एक है खेलने के लिए। मैं अपने फैन्स को मिस करूंगी, लेकिन मैं बाहर बैठकर सबके लिए चीयर करूंगी।'

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।