फोटो गैलरी

Hindi News खेलसंकेत सरगर ने खोला Commonwealth Games 2022 में भारत के पदकों का खाता, वेटलिफ्टिंग में उठाया सिल्वर मेडल

संकेत सरगर ने खोला Commonwealth Games 2022 में भारत के पदकों का खाता, वेटलिफ्टिंग में उठाया सिल्वर मेडल

commonwealth games 2022 में भारत को पहला पदक मिल गया है। वेटलिफ्टर संकेत सरगर ने भारत को पहला पदक दिलाया है, जिन्होंने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया है। गोल्ड मेडल भी वे अपने नाम सकते थे।

संकेत सरगर ने खोला Commonwealth Games 2022 में भारत के पदकों का खाता, वेटलिफ्टिंग में उठाया सिल्वर मेडल
Vikash Gaurलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 30 Jul 2022 04:05 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

commonwealth games 2022 में भारत को दूसरे दिन पहला पदक मिला। वेटलिफ्टर संकेत सरगर ने भारत की झोली में पहला पदक डालने का काम किया। संकेत सरगर ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। हालांकि, वे गोल्ड मेडल भी जीत सकते थे, लेकिन फाइनल में दूसरे अटेम्प्ट के दौरान वे चोटिल हो गए। चोट के बावजूद वे तीसरे अटेम्प्ट के लिए आए, लेकिन उनकी वो चोट और भी ज्यादा गंभीर हो गई। 

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दूसरे दिन संकेत सरगर ने 55 किलो की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के फाइनल में 135kg के क्लीयर जर्क के साथ कुल 248kg वेट उठाया। वहीं, मलेशिया के अनीक ने 142kg क्लीयर जर्क के साथ 249kg वेट उठाया और गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। 21 साल के संकेत सरगर ने देश का नाम रोशन करने का काम किया है। हालांकि, पूरे देश को उम्मीद होगी कि उनकी चोट जल्दी ठीक हो जाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें