10 साल का दुबई गोल्डन वीजा पाने वाली तीसरी भारतीय बनी सानिया मिर्जा
भारत की महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को आधिकारिक रूप से दुबई का गोल्डन वीजा मिला गया है। सानिया इस वीजा को पाने वाली तीसरी भारतीय हैं। उनसे पहले, बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और संजय दत्त को यह...
भारत की महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को आधिकारिक रूप से दुबई का गोल्डन वीजा मिला गया है। सानिया इस वीजा को पाने वाली तीसरी भारतीय हैं। उनसे पहले, बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और संजय दत्त को यह वीजा मिल चुका है। स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी अब अपने पति और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ 10 साल तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रह सकती है।

#Indian tennis star #SaniaMirza and #Pakistani cricketer #ShoaibMalik have been granted the 10-year #UAE Golden Visa.

Read more: https://t.co/p7kFFeAA53 pic.twitter.com/D44ZdSpsTq
— Khaleej Times (@khaleejtimes) July 15, 2021

समाचार एजेंसी एएनआई ने सानिया के हवाले से कहा, ' पहले तो मैं शेख मोहम्मद बिन राशिद, फेडरल अथॉरिटी ऑर आइडेंटिटी और सिटिजनशिप ऑफ स्पोर्ट्स का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी कि उन्होंने मुझे दुबई गोल्ड वीजा दिलवाया। दुबई मेरे और मेरे परिवार के काफी करीब है। ये मेरा दूसरा घर है और हम यहां और समय बिताना चाहेंगे। भारत के चुनिंदा लोगों में होने से मुझे काफी गर्व है। इससे हम आने वाले दिनों में अपने टेनिस और क्रिकेट स्पोर्ट्स अकेडमी पर काम कर सकते हैं।
सानिया अब 23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक में भाग लेंगी। वह अंकिता रैना के साथ पार्टनरशिप बनाकर विमेंस डबल में खेलेंगी।

लेखक के बारे में
Ezaz Ahmadलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।