फोटो गैलरी

Hindi News खेलस्वतंत्रता दिवस पर भारत और पाकिस्तान के बीच मोहब्बत की डोर बने सानिया मिर्जा और शोएब मलिक

स्वतंत्रता दिवस पर भारत और पाकिस्तान के बीच मोहब्बत की डोर बने सानिया मिर्जा और शोएब मलिक

भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी बल्लेबाज शोएब मलिक ने दोनों देशों के बीच भाईचारे और अमन की एक नई मिसाल पेश की है। दरअसल, सानिया ने पाकिस्तान के लोगों को 14 अगस्त यानी उनके स्वतंत्रता...

स्वतंत्रता दिवस पर भारत और पाकिस्तान के बीच मोहब्बत की डोर बने सानिया मिर्जा और शोएब मलिक
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,नई दिल्लीWed, 15 Aug 2018 03:19 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी बल्लेबाज शोएब मलिक ने दोनों देशों के बीच भाईचारे और अमन की एक नई मिसाल पेश की है। दरअसल, सानिया ने पाकिस्तान के लोगों को 14 अगस्त यानी उनके स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी। अब उनके पाकिस्तानी पति मलिक ने भारत के लोगों को 15 अगस्त यानी उनके स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी है। सानिया और शोएब की ओर से शुरू किए गए इस पहल को लोग सोशल मीडिया पर काफी पसंद रहे हैं।

शोएब मलिक ने पत्नी सानिया और भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
शोएब मलिक ने भारत के लोगों को 72वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए ट्वीट किया,'पूरी दुनिया में रहने वाले भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।' सानिया ने 14 अगस्त को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ट्वीट किया था, 'मेरे सभी पाकिस्तानी फैन्स और  दोस्तों को उनकी इंडियन भाभी की तरफ से प्यार और शुभकामनाएं!' स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सानिया मिर्जा पूरी तरह तिरंगे के रंग में रंगी नजर आईं। उन्होंने ट्विटर पर अपनी तस्वीरें भी शेयर की हैं...

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें