फोटो गैलरी

Hindi News खेलAUS OPEN: सानिया-बोपन्ना की जोड़ी फाइनल में, क्या खिताब के साथ होगी ग्रैंड विदाई?

AUS OPEN: सानिया-बोपन्ना की जोड़ी फाइनल में, क्या खिताब के साथ होगी ग्रैंड विदाई?

अपने करियर का आखिरी ग्रैंड स्लैम खेल रहीं सानिया मिर्जा को यादगार विदाई मिल सकती है। सानिया ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 के मिक्स्ड डबल्स इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है। सानिया के जोड़ीदार बोपन्ना हैं।

AUS OPEN: सानिया-बोपन्ना की जोड़ी फाइनल में, क्या खिताब के साथ होगी ग्रैंड विदाई?
Namita Shuklaवार्ता,मेलबर्नWed, 25 Jan 2023 05:10 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 के मिक्स्ड डबल्स इवेंट के फाइनल में सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की भारतीय जोड़ी ने जगह बना ली है। इस जोड़ी ने सेमीफाइनल मुकाबले में अमेरिका की देसीरा क्रॉजिक और इंग्लैंड के नील स्कूप्स्की की जोड़ी को हराया। सानिया मिर्जा बतौर टेनिस खिलाड़ी यह अपना आखिरी ग्रैंड स्लैम खेल रही हैं, उन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत के समय ही इसकी घोषणा कर दी थी। सानिया मिर्जा अगर बोपन्ना के साथ यह खिताब जीत लेती हैं, तो यह विदाई और भी यादगार बन जाएगी।

मार्गरेट कोर्ट एरिना में एक घंटा 52 मिनट तक चले मैच में अपने बेमिसाल करियर का अंतिम ग्रैंड स्लैम खेल रहीं सानिया ने जोड़ीदार बोपन्ना के साथ तीसरी वरीयता प्राप्त स्कूप्स्की और क्रॉजिक को 7-6 (7/5), 6-7 (5/7), 10-6 से शिकस्त दी। इससे पहले भारतीय जोड़ी को क्वार्टर फाइनल में येलेना ओस्तापेंको और डेविड वेगा हर्नांडिज की जोड़ी से वॉकओवर मिला था।

सानिया और बोपन्ना की जोड़ी ने 2017 में फ्रेंच ओपन का मिक्स्ड डबल्स खिताब जीता था, जबकि सानिया ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन का मिक्स्ड डबल्स खिताब 2009 में महेश भूपति के साथ मिलकर जीता था। भारत की 36 वर्षीय टेनिस सनसनी ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन शुरू होने से पहले घोषणा की थी कि यह उनका आखिरी ग्रैंड स्लैम है जिसके बाद वह 19 फरवरी से शुरू होने वाली डब्ल्यूटीए 1000 दुबई टेनिस चैंपियनशिप के बाद संन्यास ले लेंगी।

सानिया ऑस्ट्रेलियाई ओपन के वुमेंस डबल्स इवेंट से पिछली 22 जनवरी को बाहर हो गई थीं। सानिया और कजाकिस्तान की ऐना डानिलिना को दूसरे दौर में बेल्जियम की एलिसन वान उइतवैंक और यूक्रेन की एनहेलिना कलिनिना की जोड़ी ने 4-6, 6-4, 2-6 से हराया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें