US OPEN 2021: सानिया मिर्जा का यूएस ओपन में सफर खत्म, मिकस्ड डबल्स में पहले राउंड में मिली मात
भारत की सानिया मिर्जा और अमेरिका के राजीव राम की जोड़ी अमेरिकी ओपन मिक्सड डबल्स के पहले दौर में उक्रेन की डायना यास्त्रेम्स्का और ऑस्ट्रेलिया के मैक्स परसेल के हाथों हारकर बाहर हो गई। गैर वरीय...

भारत की सानिया मिर्जा और अमेरिका के राजीव राम की जोड़ी अमेरिकी ओपन मिक्सड डबल्स के पहले दौर में उक्रेन की डायना यास्त्रेम्स्का और ऑस्ट्रेलिया के मैक्स परसेल के हाथों हारकर बाहर हो गई। गैर वरीय मिर्जा और राम को 61 मिनट में 3-6, 6-3, 7-10 से पराजय झेलनी पड़ी। मिर्जा और राम तीन ब्रेक प्वाइंट में से एक ही भुना सके।
US OPEN 2021: एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज कर तीसरे राउंड में पहुंचे नोवाक जोकोविच
इस हार के साथ ही मिर्जा का सत्र के आखिरी ग्रैंडस्लैम में अभियान खत्म हो गया । वह महिला डबल्स के पहले दौर में अमेरिका की कोको वांडेवेगे के साथ पहले ही हार चुकी हैं। भारत के रोहन बोपन्ना और क्रोएशिया के इवान डोडिच की जोड़ी पुरुष डबल्स के दूसरे दौर में मोनाको के हुजो निस और फ्रांस के आर्थर रिंडरनेच से खेलेगी ।
लेखक के बारे में
Hemraj Chauhanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



