सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेंगी पीवी सिंधु और साइना नेहवाल
पीवी सिंधु और साइना नेहवाल सहित भारत के शीर्ष शटलर 12 फरवरी से गुवाहाटी में शुरू होने वाली 83वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेंगे। गुवाहाटी ने पिछली बार 2010 में इस प्रतियोगिता की...

पीवी सिंधु और साइना नेहवाल सहित भारत के शीर्ष शटलर 12 फरवरी से गुवाहाटी में शुरू होने वाली 83वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेंगे। गुवाहाटी ने पिछली बार 2010 में इस प्रतियोगिता की मेजबानी की थी। 50 लाख रुपए की इनामी राशि की यह चैंपियनशिप 74वीं अंतर-क्षेत्रीय टूर्नामेंट से शुरू होगी जो 10 और 11 फरवरी को खेला जाएगा। इसके बाद 12 फरवरी से व्यक्तिगत स्पर्धाएं शुरू होगी, जिसका ड्रॉ सोमवार को होगा।
बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में पुरुष और महिला एकल में 50 से नीचे की रैंकिंग वाले शीर्ष आठ खिलाड़ी सीधे प्री क्वार्टर से अपना सफर शुरू करेंगे। युगल में शीर्ष 50 में रहने वाली शीर्ष चार टीमें क्वार्टरफाइनल में खेलेंगी। एकल ड्रॉ में 16 वरीय खिलाड़ी होंगे, जबकि युगल में आठ जोड़ियों को वरीयता मिलेगी।
सानिया मिर्जा ने कहा- टेनिस मेरी जिंदगी है, बताया कब करेंगी कोर्ट पर वापसी
गत चैंपियन साइना और पिछले चरण की उप विजेता सिंधु महिला टीम में आकर्षण का केंद्र होंगी। साइना ने नए बीडब्ल्यूएफ सत्र की शुरुआत इंडोनेशिया मास्टर्स में खिताबी जीत से की है और वह इसी लय को जारी रखकर चौथी बार राष्ट्रीय ट्रॉफी हासिल करना चाहेंगी।
उन्होंने कहा, ''मैंने इस पीबीएल सत्र में नॉर्थ ईस्टन वॉरियर्स का प्रतिनिधित्व किया है, हालांकि हम पूर्वोत्तर में नहीं खेले। गुवाहाटी में सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के होने से हमें पूर्वोत्तर के प्रशंसकों के सामने खेलने का मौका मिलेगा।''
पुरुष एकल में हालांकि थोड़ी चमक फीकी हो जाएगी क्योंकि गत चैंपियन एच एस प्रणय और उप विजेता किदाम्बी श्रीकांत के चोटों के कारण इसमें नहीं खेलने की संभावना है। इनकी अनुपस्थिति में पूर्व चैंपियन समीर वर्मा और पारूपल्ली कश्यप पर सभी की निगाहें लगी होंगी। पिछले चरण में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले युवा लख्य सेन भी इस प्रभाव डालने का प्रयास करेंगे।
डेविड बैकहम बने इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी जिनके नाम जुड़ी़ यह उपलब्धि
पुरुष वर्ग में पूर्व चैंपियन समीर वर्मा और पारुपल्ली कश्यप पर भी सबकी निगाहें रहेंगी। युवा खिलाड़ी लक्ष्य सेन पिछली बार यहां सेमीफाइनल तक पहुंचे थे। उन्होंने पिछले साल विश्व जूनियर चैंपियनशिप, यूथ ओलम्पिक और एशिया जूनियर चैंपियनशिप में पदक जीते हैं।
उल्लेखनीय है कि पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 साइना के लिए गुवाहाटी में खेलना एक अलग अनुभव होगा। वह प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) में नार्थ-ईस्टर्न वॉरियर्स टीम का प्रतिनिधित्व करती हैं।
साइना ने कहा, “मैंने इस सीजन में पीबीएल में नार्थ ईस्टर्न वॉरियर्स का प्रतिनिधित्व किया है। हालांकि इस साल पीबीएल मुकाबले गुवाहाटी में नहीं हुए। ऐसे में सीनियर चैंपियनशिप में पूवोर्त्तर के प्रशंसकों के सामने खेलने का यह एक शानदार मौका होगा। मैं इस चैंपियनशिप को लेकर उत्साहित हूं।”
पैसों की परेशानी के बावजूद ओलंपिक के लिए बिना वेतन के छुट्टी पर हैं निशानेबाज राही
भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के अध्यक्ष हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, “हमारा लक्ष्य खेल को देश के सभी हिस्सों में ले जाना है, ताकि प्रशंसक अपने स्टार खिलाड़ी को लाइव एक्शन में देख सकें। गुवाहाटी में सीनियर चैंपियनशिप की मेजबानी करना, स्थानीय खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रशंसकों के लिए भी एक शानदार अनुभव होगा। मैं खिलाड़ियों अपनी शुभकामनाएं देता हूं।”
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


