एशियन पैरा आर्चरी चैंपियनशिप के आयोजन के लिए SAI ने AAI को दिया 1 करोड़ रुपये

भारतीय तीरंदाजी संघ पहली बार एशियन पैरा आर्चरी चैंपियनशिप-2022 की मेजबानी करने जा रहा है। टूर्नामेंट की सफल मेजबानी के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने भारतीय तीरंदाजी संघ को एक करोड़ रुपये दिया है।

offline
एशियन पैरा आर्चरी चैंपियनशिप के आयोजन के लिए SAI ने AAI को दिया 1 करोड़ रुपये
Ezaz Ahmad लाइव हिन्दुस्तान टीम , नई दिल्ली
Wed, 11 May 2022 1:51 PM

भारतीय तीरंदाजी संघ (AAI) इस महीने के आखिरी में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एशियन पैरा आर्चरी चैंपियनशिप-2022 (Para Asian Archery Championship) का आयोजन करने जा रहा है। यह पहली बार है जब भारतीय तीरंदाजी संघ, एशियन पैरा आर्चरी चैंपियनशिप-2022 की मेजबानी करने जा रहा है। इस टूर्नामेंट की सफल मेजबानी के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने भारतीय तीरंदाजी संघ को एक करोड़ रुपये मदद के रूप में देने का फैसला किया है। एशियन पैरा आर्चरी चैंपियनशिप 2022 का आयोजन दिल्ली के यमुना स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में 31 मई से 6 जून तक किया जाएगा।

आपको बता दें कि एशियन पैरा आर्चरी चैंपियनशिप-2022 का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 31 मई से शुरू होने जा रही है। दिव्यांग तीरंदाज तनिष्का दिल्ली से चयनित एक मात्र खिलाड़ी हैं, जो इस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एशियन पैरा आर्चरी चैंपियनशिप-2022 के लिए खेले गए चार दिवसीय टूर्नामेंट में तनिष्का के शानदार प्रदर्शन के आधार पर भारतीय पैरा तीरंदाजी टीम की कंपाउंड B कैटेगरी में उनका चयन हुआ।

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

Archery Sports Authority Of India Para Asian Archery Championship Sports News In Hindi
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें