फोटो गैलरी

Hindi News खेलसायना के बर्थडे पर सचिन तेंदुलकर ने इस अंदाज में की जल्द ठीक होने की कामना

सायना के बर्थडे पर सचिन तेंदुलकर ने इस अंदाज में की जल्द ठीक होने की कामना

भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल के 29वें जन्मदिन पर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की। ओलम्पिक पदक विजेता सायना को पेट में तकलीफ के कारण अस्पताल में...

सायना के बर्थडे पर सचिन तेंदुलकर ने इस अंदाज में की जल्द ठीक होने की कामना
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 17 Mar 2019 10:55 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल के 29वें जन्मदिन पर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की। ओलम्पिक पदक विजेता सायना को पेट में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भाग लेने के बाद उन्हें स्विस ओपन से अपना नाम वापस लेना पड़ा था।

तेंदुलकर ने सायना को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, 'हमारी ओलम्पिक चैम्पियन सायना नेहवाल को जन्मदिन की ढेरों सुभाकामनाएं। उम्मीद है कि आप जल्द ठीक हो जाएंगी और युवाओं को प्रेरित करती रहेंगी।'

ICC ODI Rankings: विराट-बुमराह की टॉप पॉजीशन बरकरार, केदार जाधव को जबरदस्त फायदा

तेंदुलकर के अलावा, किदाम्बी श्रीकांत और रानी रामपाल ने भी सायना को बधाई दी। श्रीकांत ने कहा, 'जन्मदिन की ढेरों सुभाकामनाएं सायना। आने वाला साल आपके लिए अच्छा हो।”रामपाल ने ट्वीट किया, 'जन्मदिन की ढेरों सुभाकामनाएं सायना। आपका आने वाले साल सफल रहे।'

WC 2019: खिलाड़ी अपना वर्कलोड कैसे मैनेज करें,अश्विन ने दी ये खास सलाह

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें